तेजू भैय्या ने पवन सिंह को बताया था ‘बेकार’, निरहुआ ने वीडियो देखकर दिया करारा जवाब

Tej Pratap Yadav: भोजपुरी बवाल के पुराने एपिसोड में तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह और दिनेश लाल यादव पर टिप्पणी की थी। अब शो के नए प्रोमो में दोनों सितारे उनका बयान देखते और नाराजगी जाहिर करते नजर आए।
Pawan Singh Nirahua Bhojpuri Bawaal Reaction
तेज प्रताप यादव, पवन सिंह और निरहुआ(सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

Pawan Singh Nirahua Bhojpuri Bawaal Reaction: जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में अब दर्शकों को और भी ज्यादा मजा आने वाला है।

अब तक आपने जिन तेज प्रताप यादव को भोजपुरी समाज को एक करने की बात करते हुए देखा है, उन्होंने ऐसा कांड कर दिया है जिसने सभी को चौंका दिया है।

कुछ दिन पहले भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप यादव का एक अनोखा रुप देखने के लिए मिला था, जिसमें वो भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को लेकर कुछ अपशब्द कहते हुए नजर आए थे। हालांकि ये बात उन्होंने सुपरस्टार्स के सामने नहीं कही थी, लेकिन अब ये बात इन दोनों ही कलाकारों के सामने आ गई है।

पवन सिंह को बेकार एक्टर बोल घिरे तेजू भैय्या

हाल ही में भोजपुरी बवाल का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें तेज प्रताप यादव किसी कार्यक्रम में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की फोटो देखकर उन्हें सभी के सामने बेकार एक्टर कहते हुए नजर आ रहे है। इसके बाद ही वो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फोटो सभी को दिखाकर उनके बारे में घटिया कहकर उनकी फोटो फेंकते हुए नजर आ रहे है।

निरहुआ का चढ़ा पारा

अब भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में पवन सिंह और निरहुआ एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों फिश पेडिक्योर करवाते हुए टीवी पर शो का पुराना हिस्सा देखते हैं, जिसमें तेज प्रताप की वही टिप्पणियां दिखाई जाती हैं। वीडियो देखने के बाद दोनों के रिएक्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

Pawan Singh Nirahua Bhojpuri Bawaal Reaction
The Traitors 2 से हुई हरमन सिंघा की विदाई, रणविजय का भाई होने के चलते बना सबका निशाना

निरहुआ ने जताई नाराजगी

प्रोमो में निरहुआ काफी गुस्से में नजर आते हैं। वह कहते हैं कि अगर इस तरह उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की जाएगी तो इसके परिणाम की जिम्मेदारी भी संबंधित लोगों की होगी। उनके बयान से साफ नजर आता है कि वह तेज प्रताप की टिप्पणी से काफी नाराज हैं।

पवन सिंह ने साधी चुप्पी

वहीं, पवन सिंह इस पूरे मामले पर प्रोमो में कुछ कहते हुए नजर नहीं आते। हालांकि, उनके चेहरे के भावों में नाराजगी दिखाई देती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के आगामी एपिसोड में पवन सिंह इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com