शालिनी के साथ पवन सिंह ने फिर मचाया धमाल 
मनोरंजन

शालिनी के साथ पवन सिंह ने फिर मचाया धमाल, दिखी 'पापे पड़ी' में शानदार केमिस्ट्री

Pawan Singh new Song: पवन सिंह का नया गाना पापे पड़ी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इसमें उनके साथ शालिनी की केमिस्ट्री फिर से देखने को मिली है। गाना पति-पत्नी की नोकझोंक को मजेदार अंदाज में दिखाता है।

सोनाली झा

Pawan Singh Rock Again: भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने 'पापे पड़ी' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब भी बात भोजपुरी के धमाकेदार और हिट गानों की होती है, तो पवन सिंह का नाम सबसे पहले आता है। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'पापे पड़ी' दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

यह गाना 'म्यूजिक मोहल्ला' नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और महज कुछ घंटों में लाखों व्यूज बटोर चुका है। इस गाने में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को पहले भी दर्शकों ने पसंद किया है और इस बार भी उनकी जोड़ी ने जादू बिखेर दिया है। गाने की खास बात यह है कि इसमें एक पति-पत्नी के रिश्ते की मीठी नोकझोंक को बहुत मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है।

पवन सिंह का नया गाना

वीडियो की शुरुआत में पवन सिंह बीएमडब्ल्यू से घर आते हैं, जबकि शालिनी मेकअप कर रही होती हैं। घर में आते ही शालिनी उन्हें लेकर शिकायतें करने लगती हैं, जैसे पहले की तरह अब वो ध्यान नहीं देते, बदल गए हैं, और मांगों को नजरअंदाज करते हैं। इस तरह की आम सी दिखने वाली बातचीत को बेहद मजेदार और रोमांटिक ढंग से पेश किया गया है।

पवन सिंह ने दी अपनी आवाज

गाने का म्यूजिक भी इसकी बड़ी ताकत है। इसे पवन सिंह ने खुद अपनी आवाज में गाया है, जो कि उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा है। संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है और इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। डायरेक्शन विभांशु तिवारी का है और कोरियोग्राफी अमित सायल ने की है। गाने का प्रोडक्शन और विजुअल प्रजेंटेशन भी उच्च स्तरीय है।

पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी

पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी पहले भी हिट गानों जैसे 'कवनो अइसन लम्हा' और 'लहरिया लूटा ए राजा' में साथ नजर आ चुकी है और हर बार इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को लुभाती रही है। पवन सिंह ने गाने की एक छोटी सी क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि इंतजार हुआ खत्म। पापे पड़ी आ गया है, अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए। उनके पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रही हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा