पवन कल्याण ने बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा पर किया कटाक्ष, बोले- पैसों के पीछे भाग रही इंडस्ट्री 
मनोरंजन

अपनी फिल्म रिलीज से पहले पवन कल्याण ने बॉलीवुड को बताया खोखला, भारतीय जड़ों से दूर हुआ हिंदी सिनेमा!

तेलुगू सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण ने अपनी फिल्म रिलीज के पहले बॉलीवुड की कड़ी आलोचना की है, बॉलीवुड को खोखला बताया है और कहा है कि हिंदी सिनेमा अब भारतीय जड़ों से दूर होता जा रहा है।

अनिल सिंह

तेलुगु फिल्म जगत के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने बॉलीवुड को खोखला बताया है। वह इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म हरि हर वीरा मल्लू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म जुलाई के महीने में रिलीज होने वाली है, लेकिन इस बीच उनका एक बयान सुर्खियों में आ गया है, उन्होंने बॉलीवुड को खोखला बताया है और हिंदी सिनेमा जगत को भारत की जड़ों से दूर होता हुआ बताया है।

ऑर्गेनाइजर वीकली से बातचीत करते हुए पवन कल्याण ने भारतीय सिनेमा शब्द को मानने से इनकार कर दिया और बताया कि देश में मौजूद हर फिल्म इंडस्ट्री ने अपनी-अपनी ताकत दिखाई है। बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा है कि वह इंडस्ट्री पैसों के लिए समर्पित हो गई है और पूरी तरह से खोखली नजर आती है, क्योंकि भारतीय जड़ों के साथ बॉलीवुड की फिल्मों का जुड़ाव अब देखने को नहीं मिलता है, जबकि साउथ का सिनेमा अब भी भारत की संस्कृति से जुड़ा हुआ है और दुनिया भर में भारत का प्रतिनिधित्व करने में साउथ की फिल्मों ने अहम योगदान दिया है।

पवन कल्याण ने कहा कि बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा जगत इस समय बिजनेस माइंडेड हो गया है और पैसों के प्रति उनका समर्पण उन्हें भारत की संस्कृति से दूर ले जा रहा है। भारत के संस्कृति से जुड़ी हुई फिल्में बॉलीवुड में देखने को नहीं मिलती है। हिंदी सिनेमा की अगर बात करें तो भारत की संस्कृति का फिल्मों में जुड़ाव हो दुर्लभ हो चुका है। पवन कल्याण के काम की अगर बात करें तो वह इस समय अपने राजनीतिक चुनौतियों के बीच फिल्मों के शूटिंग को भी समय देते हुए नजर आए हैं। हरि हर वीरा मल्लू नाम की उनकी फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा भी वह अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग को तेजी से निपटाते हुए नजर आ रहे हैं।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज