- Hindi News »
- Entertainment »
- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3 Comparision With Laal Singh Chaddha Sikandar And Sky Force
3 दिनों में लाल सिंह चड्ढा के टोटल कलेक्शन से आगे निकली आमिर खान की सितारे जमीन पर
आमिर खान की सितारे जमीन पर ने नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म की 3 दिन की कमाई लाल सिंह चड्ढा के कुल कारोबार के बराबर पहुंच गई है। चलिए जानते हैं आमिर खान की फिल्म कारोबार के रेस में कहां तक पहुंची है।
- Written By: अनिल सिंह

लाल सिंह चड्ढा के ऑल टाइम कलेक्शन से आगे निकली आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीन दिन में ही करीब 60 करोड़ का कारोबार कर लिया है। सितारे जमीन पर ने 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों को पहले वीकेंड के कारोबार के मुकाबले में पीछे छोड़ दिया है, तो वहीं कई फिल्में अब भी इस रेस में इससे आगे हैं।
लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की आखिरी रिलीज फिल्म थी, फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में 60 करोड़ के आसपास था, वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने उतने के करीब का कारोबार तीन दिन में ही कर लिया है, तो इसे आमिर खान की अच्छी फिल्म कहा जा सकता है ,आइए जानते हैं फिल्म कारोबार में किस से आगे निकली और किस से पीछे रह गई।
ये भी पढ़ें- सलमान खान की हीरोइन से इश्क लड़ा रहे हैं खेसारी लाल यादव, नथुनिया 2 गाने ने उड़ाया गर्दा
सम्बंधित ख़बरें
रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत! कोर्ट ने दिया बैंक खाते तुरंत चालू करने के आदेश, NCB को लगाई फटकार
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
Ayushmann Khurrana ने साउथ में शुरू की नई बैकवॉटर थ्रिलर की शूटिंग, रिलीज से पहले ही दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे
फिल्म के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सितारे जमीन पर ने पहले दिन कमजोर शुरुआत की और 10.7 करोड़ का कारोबार किया। वहीं शनिवार को फिल्म के कारोबार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म ने लगभग दोगुनी कमाई की और 20 करोड़ का कारोबार किया। रविवार को फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले करीब तीन गुना कारोबार किया और रविवार को यह फिल्म 29 करोड़ कमाने में कामयाब रही। उस हिसाब से फिल्म ने 3 दिन में 60 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर यह कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में यह अच्छा कारोबार करेगी और यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में दूसरे हफ्ते में शामिल हो जाएगी। साल 2025 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 ने पहले वीकेंड में करीब 30 करोड़ का कारोबार किया था, तो वहीं सनी देओल की जाट फिल्म 26 करोड़ के आसपास कारोबार करने में सफल साबित हुई थी, यह दोनों ही फिल्में आमिर खान की सितारे जमीन पर से पहले दिन के कारोबार के मामले में पीछे छूट गई हैं।
सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने फ्लॉप होने के बावजूद पहले वीकेंड में 75 करोड़ की कमाई की थी, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने पहले हफ्ते 62.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, यह दोनों ही फिल्में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से पहले दिन के कारोबार के मामले में आगे बनी हुई हैं।
Sitaare zameen par box office collection day 3 comparision with laal singh chaddha sikandar and sky force
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, धीमी बल्लेबाजी देख फैंस का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
Apr 26, 2026 | 06:31 PMमोदी के 3 पक्के यार: ED, CBI और.., बंगाल में बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- ममता के पीछे पड़ी है पूरी फौज
Apr 26, 2026 | 06:26 PMसेंट्रल पार्क में ‘मुस्लिम हॉस्टल’ का निर्णय रद्द, भाजपा के कड़े विरोध के बाद बिल्डर पीछे हटा
Apr 26, 2026 | 06:24 PMबंगाल चुनाव: ‘क्या यह आसन्न हार की आहट है’, ममता के VIDEO को पोस्ट कर अमित मालवीय ने कसा तंज; जानें क्या कहा?
Apr 26, 2026 | 06:15 PMIIT दिल्ली में निकली भर्ती, प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत कई पदों पर मौका
Apr 26, 2026 | 06:12 PM‘ये तो बाबर आजम वाली बात है…,’ IShowSpeed ने विराट की जमकर की तारीफ, तो पाक स्टार को किया जमकर ट्रोल- VIDEO
Apr 26, 2026 | 06:12 PMभंडारा में धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर गरमाई राजनीति; जिला और महिला कांग्रेस का कल संयुक्त विरोध प्रदर्शन
Apr 26, 2026 | 06:11 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














