परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

थाईलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, क्यूट फोटोज ने जीता फैंस का दिल

Parineeti Chopra Vacation: परिणीति चोपड़ा इन दिनों पति राघव चड्ढा के साथ थाईलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। कपल ने ट्रिप की क्यूट तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए।

सोनाली झा

Parineeti Chopra Thailand Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने पति राघव चड्ढा और परिवार के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। शादी के बाद से ही यह कपल अक्सर अपने खास पलों की झलक फैंस के साथ साझा करता रहता है। इस बार भी दोनों की वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ट्रिप की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में कपल बेहद खुश और रिलैक्स नजर आ रहा है।

शेयर की गई तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा शॉर्ट ड्रेस में बेहद क्यूट और स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं राघव चड्ढा भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों मास्क लगाए थाईलैंड की सड़क पर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। कुछ फोटोज में कपल अलग-अलग लोकेशन्स पर पोज देता नजर आ रहा है। थाईलैंड की खूबसूरत लोकेशन्स और शांत माहौल इन तस्वीरों को और भी खास बना रहे हैं।

राघव चड्ढा का मजेदार कैप्शन

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने कैप्शन में लिखा कि पहला सेट उन्होंने शेयर किया था। मेरे फोन में कुछ बेहतर तस्वीरें थीं, इसलिए ये रहा पार्ट-2। उनका यह कैप्शन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर मजेदार जवाब देते हुए परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया कि मेरा मतलब है, सब जानते हैं कि सोशल मीडिया के मामले में तुम मुझसे कहीं बेहतर हो। परिणीति चोपड़ा और राघव के इस हल्के-फुल्के मजाक को फैंस ने खूब पसंद किया।

फैंस को पसंद आ रही कपल की केमिस्ट्री

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी साल 2023 में काफी धूमधाम से हुई थी। तब से दोनों अक्सर अपनी जिंदगी के खास पलों की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। थाईलैंड वेकेशन की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस कमेंट करके परिणीति चोपड़ा और राघव की केमिस्ट्री और उनके क्यूट अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी