परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (सोर्स: सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

क्या मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा शो में दिया हिंट

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल से की थी। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस और मेरी प्यारी बिंदु जैसी फिल्मों में काम किया।

सोनाली झा

Parineeti Chopra News: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में यह जोड़ा नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर पहुंचा, जहां दोनों ने अपनी शादी, रिश्ते और पर्सनल लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए। इसी दौरान राघव ने ऐसा बयान दे दिया जिससे उनकी फैमिली प्लानिंग की ओर इशारा मिल गया।

शो के दौरान जब होस्ट कपिल शर्मा ने राघव से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि शादी के बाद कोई दादी बनने के प्रेशर जैसा माहौल है क्या? तो इस पर राघव मुस्कराते हुए कहते हैं कि देंगे... आपको देंगे। गुड न्यूज जल्दी देंगे। राघव की इस बात को सुनकर खुद परिणीति भी थोड़ी चौंक जाती हैं और मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया देती हैं। इस पल को देखकर दर्शकों में कयास तेज हो गए कि शायद ये जोड़ी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाली है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की केमिस्ट्री

हालांकि, न तो परिणीति और न ही राघव ने इस खबर की कोई पुष्टि की है, लेकिन कपिल के शो में दिए गए इस हल्के-फुल्के जवाब को फैंस गंभीरता से ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस एपिसोड की क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिनमें परिणीति और राघव के बीच की केमिस्ट्री साफ झलकती है। इस एपिसोड से पहले परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की फोटोज

एक तस्वीर में दोनों शादी की रस्म को फिर से निभाते दिखते हैं। कैप्शन में परी ने लिखा कि इस एपिसोड ने हमारी सारी पागलपंती बाहर निकाल दी। कपिल शर्मा राघव से पूछते हैं कि इलेक्शन जीतना ज्यादा मुश्किल है या बीवी का दिल? इस पर परिणीति जवाब देती हैं कि सबसे मुश्किल काम है इन्हें काम से निकालना। इस पर कपिल मजे लेते हुए कहते हैं कि मतलब नेता लोग काम करना चाहते हैं, लेकिन बीवियां नहीं करने देतीं। इस बात पर परिणीति हैरान हो जाती हैं और राघव उन्हें प्यार से गाल पर किस कर देते हैं।

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट

बातों ही बातों में परिणीति बताती हैं कि उनके और राघव के बीच ‘लव ऐट फर्स्ट साइट’ नहीं, बल्कि राघव को पहली नजर में प्यार हुआ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज