परेश रावल पेशाब पीने वाले बयान पर हुए ट्रोल 
मनोरंजन

राई का पहाड़ बनाना लोगों को पसंद, पेशाब पीने वाले बयान पर बोले परेश रावल

Paresh Rawal की हेरा फेरी 3 की गुत्थी तो सुलझ गई है, लेकिन वो पेशाब पीने वाले बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान की लोगों ने आलोचना की, अब परेश रावल का भी जवाब आया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Paresh Rawal Trolled For Urine Drinking: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार परेश रावल बीते दिनों हेरा फेरी 3 से खुद को अलग करने की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे, लेकिन वो गुत्थी सुलझ गई है। अब वह फिल्म का हिस्सा हैं और वह बाबू भैया के किरदार में नजर भी आएंगे। इसी बीच उन्होंने पेशाब पीने को लेकर एक बयान दिया था, उस बयान पर लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। सोशल मीडिया पर उनकी यह बात कई यूजर्स को पसंद नहीं आई। अब परेश रावल ने भी उस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं इस विषय पर उन्होंने क्या कुछ कहा है। 

परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया मैंने पेशाब पीने की बात की थी, तो लोग नाराज हो गए, उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनसे पूछा जा रहा है कि अकेले ही क्यों पी लिए,हमें क्यों नहीं दिया? परेश रावल ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे यूजर्स से कहा, वो मेरे जीवन की एक घटना थी, जो 40 साल पहले घटी थी, मैंने वह बोल दिया, उसमें क्या हो गया? लोगों को राई का पहाड़ बनाना पसंद है, करने दो उनको मजा। परेश रावल ने बताया कि उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क किया था। 

परेश रावल की पेशाब पीने वाले बयान पर आलोचना

परेश रावल ने जब पेशाब पीने को लेकर बयान दिया था, तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को उनका यह बयान पसंद नहीं आया। यूजर्स परेश रावल के इस बयान को खतरनाक बता रहे थे। उनका यह कहना था कि समाज का कोई ऐसा व्यक्ति जिसे कई लोग अपना आदर्श मानते हैं, उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। यह एक गलत प्रेक्टिस है, लोग इसे सही मानकर अपना सकते हैं और उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। 

हेरा फेरी 3 से बाहर हुए फिर हुई वापसी

फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर परेश रावल बीते दिनों सुर्खियों में बने हुए थे, उन्होंने फिल्म शुरू होने से पहले ही मुहूर्त शॉट के बाद खुद को फिल्म से अलग कर लिया था। उनके और अक्षय कुमार के बीच काफी समय तक कानूनी उठापटक चलती रही। फैंस ने भी परेश रावल से फिल्म में वापसी करने की भावुक अपील की थी और आखिरकार परेश रावल ने बाद में ऐलान कर दिया कि वह फिल्म का हिस्सा बने रहेंगे और मामला सुलझ गया। फिल्म हेरा फेरी 3 का निर्माण अक्षय कुमार की प्रोडक्शन हाउस कर रही है। 

EndFragment

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप