बॉस की बेटी से प्यार, शादी के लिए 12 साल इंतजार, पूरी फिल्मी है परेश रावल की लव स्टोरी

परेश रावल इस समय फिल्म हेरा फेरी 3 को छोड़ने की वजह से सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी बीच वह अपना 70वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट कर रहे हैं, जी हां दोस्तों वह आज 70 साल के हो गए हैं।
Paresh Rawal 70th Birthday
गुजराती हैं लेकिन गुजरात में नहीं जन्मे हैं परेश रावल, मिस इंडिया से की शादी, दो बेटों के हैं पिता
Published on
Updated on

परेश रावल इस समय हेरा फेरी फिल्म की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हेरा फेरी फिल्म छोड़ दी है, जिसकी वजह से वह अब कानूनी मामले में भी फंसे हुए नजर आ रहे हैं। परेश रावल मूल रूप से गुजरात के हैं, लेकिन उनका जन्म गुजरात नहीं बल्कि मुंबई में हुआ। परेश रावल ने 1979 में मिस इंडिया बनी स्वरूप संपत से शादी की। इनके दो बच्चे आदित्य रावल और अनिरुद्ध रावल हैं। 80 के दशक में उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत कर ली थी, लेकिन उन्हें पहचान 90 के दशक में मिली। 90 के दशक में परेश रावल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

परेश रावल ने 1984 में आई फिल्म होली से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 1989 में आई फिल्म राम लखन में पहली बार नोटिस किए गए। इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने अहम भूमिका निभाई थी। 1990 में गोविंदा की फिल्म स्वर्ग में भी उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद परेश रावल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह हर साल दर्जनों फिल्म करने लगे। साल 2000 में आई फिल्म हेरा फेरी में उन्होंने बाबू भैया का आईकॉनिक किरदार निभाया। उनका यह किरदार घर-घर में फेमस हो गया था।

परेश रावल की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है, एक इंटरव्यू के दौरान खुद परेश रावल ने बताया था कि वह अपने ही बॉस की बेटी पर दिल हार बैठे थे और फिर उन्होंने ठान लिया की पत्नी इसी लड़की को बनाना है। परेश रावल ने बताया कि जब उन्होंने स्वरूप संपत को प्रपोज किया उस समय उनसे उन्होंने यह कहा था कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं, लेकिन मुझे यह मत कहना कि चलो एक दूसरे को जानते हैं। क्योंकि मरते दम तक कोई किसी को नहीं जान सकता। परेश रावल ने बताया कि प्रपोज के कई साल बाद दोनों शादी के बंधन में बने थे। परेश रावल और स्वरूप संपत की शादी 1987 में हुई थी। परेश रावल और स्वरूप संपत को दो बेटे हैं। आदित्य रावल और अनिरुद्ध रावल उनका नाम है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com