अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की स्क्रिप्ट से इंप्रेस हुए परेश रावल 
मनोरंजन

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की स्क्रिप्ट से इंप्रेस हुए परेश रावल, फिर भी किया इनकार

Paresh Rawal on Drishyam 3: परेश रावल ने खुलासा किया है कि उन्हें ‘दृश्यम 3’ में एक अहम किरदार के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने यह रोल ठुकरा दिया। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट बेहतरीन थी।

सोनाली झा

Paresh Rawal Impressed Drishyam 3 Script: अजय देवगन की सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जहां एक तरफ नई अपडेट्स लगातार सामने आ रही हैं, वहीं अब अभिनेता परेश रावल का बड़ा बयान चर्चा में है। एक्टर ने खुद खुलासा किया है कि उन्हें ‘दृश्यम 3’ में एक अहम भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि ‘दृश्यम 3’ की टीम ने उनसे फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए संपर्क किया था। हालांकि, स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने यह रोल ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि हां, मेकर्स ने मुझसे संपर्क किया था, लेकिन मुझे नहीं लगा कि यह किरदार मेरे लिए सूटेबल है। मजा नहीं आया। हालांकि स्क्रिप्ट कमाल की है, मैं वाकई इंप्रेस हुआ, लेकिन एक अच्छी स्क्रिप्ट में भी आपको ऐसा रोल चाहिए होता है जिससे आप खुद एक्साइटेड महसूस करें, वरना आनंद नहीं आता।

दृश्यम 3 को लेकर बढ़ा उत्साह

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज़ी की बात करें तो, पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। 2015 में आई ‘दृश्यम’ और 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ दोनों ने दर्शकों को थ्रिल और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण दिया। तीसरे पार्ट का निर्देशन फिर से अभिषेक पाठक करने वाले हैं। फिल्म की कहानी पिछली फिल्मों की घटनाओं को आगे बढ़ाएगी और यह कहा जा रहा है कि यह इस सीरीज का ग्रैंड फिनाले होगा।

परेश रावल का वर्कफ्रंट

परेश रावल इन दिनों अपनी फिल्मों ‘थामा’ और ‘द ताज स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं। परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शुक्रवार को मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए द ताज स्टोरी की रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा कि ताजमहल, मुगल वास्तुकला या भारतीय वास्तुकला? जब इंसाफ के पलड़े 400 साल पुराने इतिहास के खिलाफ झुक जाते हैं। इसके अलावा वे कुछ वेब प्रोजेक्ट्स और थिएटर प्ले में भी व्यस्त हैं। दर्शक उन्हें जल्द ही कई अलग-अलग किरदारों में देखने वाले हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन