परम सुंदरी ओपनिंग डे कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर कैसा है सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म का हाल  
मनोरंजन

Param Sundari Day 1 Collection: परम सुंदरी ने तोडा सिद्धार्थ मल्होत्रा की ही फिल्मों का रिकॉर्ड

Param Sundari: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आधे दिन में ही फिल्म ने करीब चार करोड़ का कारोबार कर लिया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Day 1 Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की कई पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। परम सुंदरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखाया है, ऐसा कहा जा सकता है।

फिल्म ने आधे दिन में ही चार करोड़ का कारोबार कर लिया है, दिन पूरा होते-होते यह कारोबार 8 से 9 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगा, जो पहले दिन के हिसाब से फिल्म के बजट के मुताबिक बेहतरीन कहा जा सकता है।

चार करोड़ का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शाम 7:00 बजे तक फिल्म ने करीब चार करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। अभी आधे दिन का वक्त बचा हुआ है, ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन का फाइनल आंकड़ा बदल सकता है, अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि दिन पूरा खत्म होने तक फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 8 करोड़ के आसपास हो सकता है।

सिद्धार्थ की पिछली फिल्मों का डे 1 कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्मों की अगर बात करें तो जबरिया जोड़ी ने ओपनिंग डे पर 2.7 करोड़ का कारोबार किया था। ए जेंटलमैन फिल्म में पहले दिन 4.04 करोड़ का कारोबार किया था। इत्तेफाक फिल्म ने 4.05 करोड़ का कारोबार किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा 4.25 करोड़ का कारोबार पहले दिन करने में कामयाब हुई थी। तो वहीं सिद्धार्थ की हंसी तो फंसी फिल्म ने 4.65 करोड़ का कारोबार किया था। सिद्धार्थ की फिल्म बार-बार देखो ने 6.81 करोड़ का कारोबार ओपनिंग डे पर किया था। तो वहीं कपूर एंड संस फिल्म ने पहले दिन 6.85 करोड़ का कारोबार किया था। परम सुंदरी को लेकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दिन इन सभी फिल्मों का रिकॉर्ड टूटने वाला है।

हिट फिल्म साबित हो सकती है परम सुंदरी

नवभारत live.com ने अपनी रिव्यू में परम सुंदरी फिल्म को रोमांस और कॉमेडी का कोंबो पैक बताया है। फिल्म की कहानी नॉर्थ इंडिया और साउथ इंडिया के लड़के और लड़की पर आधारित है। कॉन्सेप्ट नया नहीं है, लेकिन कहानी को पेश करने का तरीका बेहतरीन है और यही कारण है कि सिनेमाघर में दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म का बजट 45 करोड़ का है और पहले दिन के हिसाब से फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में इसका कारोबार अच्छा रहा तो यह फिल्म हिट फिल्म साबित हो जाएगी। यह सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर दोनों के लिए बेहतर होगा।

EndFragment

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी