शेफाली जरीवाला के नाम पति पराग त्यागी का भावुक संदेश 
मनोरंजन

9 दिन बाद शेफाली जरीवाला के लिए तड़पे पराग त्यागी, हर जन्म में ढूढने की कर दी बात

पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के 9 दिन बाद पर आज पराग त्यागी ने पत्नी का नाम भावुक कर देने वाला नोट लिखा है और उनकी याद में एक वीडियो क्लिप साझा की है।

अनिल सिंह

पराग त्यागी ने एक भावुक पोस्ट शेफाली जरीवाला के निधन के 9 दिनों बाद शेयर की है। वीडियो में पराग शेफाली के साथ नजर आ आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा भावनात्मक नोट लिखा है, जिससे पत्नी के आकस्मिक मौत पर उनकी तड़प जाहिर हो रही है।

पराग त्यागी ने लिखा, परी मैं हर बार जन्म लेने पर तुम्हें पाऊंगा और मैं हर जन्म में तुमसे प्यार करूंगा मैं हमेशा तुमसे प्यार करता हूं मेरी गुंडी मेरी लड़की।

रविवार की सुबह इंस्टाग्राम पर पराग त्यागी की कोई पोस्ट में पत्नी शेफाली जरीवाला के लिए पराग त्यागी ने अपना जज्बात को बयां किया है। वह उनके साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद करते हुए नजर आ रहे हैं।

शेफाली जरीवाला का निधन 42 साल की उम्र में 27 जून को हुआ। इसके बाद से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। उनके मौत के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में यह पता चला था कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ।

शेफाली जरीवाला एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री और मॉडल हैं जिन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है। वह अपनी सुंदरता, प्रतिभा और अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं। शेफाली जरीवाला ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और वह अपने प्रशंसकों के दिलों में बसी हुई हैं।

शेफाली जरीवाला के काम की अगर बात करें तो कांटा लगा नाम के म्यूजिक वीडियो से शेफाली को शोहरत मिली थी, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वह टीवी के कई रियलिटी शोज में भी नजर आई। मौत के पहले उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट को लेकर हामी भरी थी। वह जल्दी टीवी के कई शोज में नजर आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला का परिवार अब भी मातम में डूबा हुआ है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज