यूट्यूब पर पेड मॉडल में रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की सीरीज 
मनोरंजन

नए सफर पर पंकज त्रिपाठी, 'परफेक्ट फैमिली', 27 नवंबर को होगी रिलीज

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी अब अपनी पहली निर्मित सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' लेकर आ रहे हैं। यह फैमिली कॉमेडी ड्रामा 27 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज होगा। पंकज ने कहा कि यह कहानी हर परिवार को अपनी लगेगी।

अनिल सिंह

Pankaj Tripathi Perfect Family: अभिनय की दुनिया में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद, बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार पंकज त्रिपाठी अब एक नए सफर पर निकल रहे हैं। वह अपनी पहली सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' लेकर आ रहे हैं, जिसके साथ वह निर्माता की भूमिका में दर्शकों के सामने आ रहे हैं।

'परफेक्ट फैमिली' एक आठ-एपिसोड वाली सीरीज है, जिसे जार पिक्चर्स के अजय राय और मोहित छाबड़ा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसमें भावनाएं और हास्य, दोनों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

यूट्यूब पर 'पेड मॉडल' में रिलीज होगी सीरीज

'परफेक्ट फैमिली' की सबसे खास बात यह है कि यह शो यूट्यूब पर एक स्ट्रक्चर्ड पे मॉडल में रिलीज होने वाला है, यानी दर्शक इसे एक तय फीस देकर देख सकेंगे। यह बदलते डिजिटल दौर में कंटेंट रिलीज का एक नया तरीका है।

सीरीज को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, "'परफेक्ट फैमिली' मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे इसकी कहानी शुरू में ही पसंद आ गई थी।" उन्होंने नए डिजिटल पैटर्न पर विश्वास जताते हुए कहा, "आज लोग सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर अपने हिसाब से कंटेंट चुनते हैं। यूट्यूब अब सिर्फ छोटे वीडियो का प्लेटफॉर्म नहीं रहा। अब यह बड़ा और प्रीमियम कंटेंट दिखाने की क्षमता भी रखता है।"

एक 'इम्परफेक्ट' परिवार की कहानी

निर्देशक सचिन पाठक द्वारा संवेदनशीलता से प्रस्तुत की गई 'परफेक्ट फैमिली' शो की कहानी एक ऐसे परिवार पर आधारित है, जो बिल्कुल परफेक्ट नहीं है, लेकिन परिस्थितियों के कारण उसे फैमिली थेरेपी लेने पर मजबूर होना पड़ता है। उनकी छोटी बेटी से जुड़ी एक घटना कहानी की शुरुआत बनती है, और फिर थेरेपी के दौरान होने वाली मजेदार, अजीब और भावनात्मक घटनाएं सीरीज का मुख्य हिस्सा बनती हैं।

हर परिवार इस शो में अपनी कुछ न कुछ झलक पाएगा

पंकज ने उम्मीद जताई कि दर्शक इस कहानी से खुद को जोड़ पाएंगे, और "हर परिवार इस शो में अपनी कुछ न कुछ झलक पाएगा।" सीरीज में गुलशन देवैया, नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, और गिरिजा ओक समेत कई प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। 'परफेक्ट फैमिली' का प्रीमियर 27 नवंबर को जार सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होगा।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट