पंचायत सीजन 5 ट्रेलर  (सौ. Youtube)
मनोरंजन

Panchayat Season 5 Trailer Out: रिलीज हुआ पंचायत 5 का ट्रेलर, बनराकस के हाथों में आई फुलेरा की कमान

Panchayat Season 5 Trailer: पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर सामने आ गया है। इस बार बनराकस प्रधानपति बनकर फुलेरा की कमान संभालते नजर आएंगे। सीरीज 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • पंचायत 5 का ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में शुरू होगा बनराकस का राज

  • 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा सीजन 5 का प्रीमियर

  • मेट्रो से पक्के मकानों तक, बनराकस ने दिखाया विकास का ब्लूप्रिंट

Panchayat Season 5 Official Trailer Release: ओटीटी की सबसे फेमस सीरीज पंचायत अपने नए सीजन के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए आने वाली है। मेकर्स के द्वारा पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है।

पंचायत के नए सीजन में फुलेरा गांव राजनीति और सत्ता के समीकरण में बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है।

इस प्रोमो वीडियो में बनकारस को फुलेरा गांव के नए प्रधान के तौर पर गांव में विकास का अपना विजन पेश करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही उनका डायलॉग अब शुरू होगा हमारा राज इस कहानी को और भी दिलचस्प बना रहा है।

कब रिलीज होगा पंचायत 5?

पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। सीरीज के पांचवें सीजन में भी दर्शकों को फुलेरा के लोगों और उनकी दिलचस्प कहानियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

पुरानी कास्ट के साथ लौटेगी सीरीज

दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार द्वारा बनाई गई पंचायत सीरीज का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसे द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। पांचवें सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक सहित पुरानी कास्ट नजर आनेवाली है। अब ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। देखना दिलचस्प होगा कि बनराकस के नए राज में फुलेरा की कहानी कौन सा मोड़ लेती है।

बनराकस के विकास के विजन से बदलेगी फुलेरा गांव की तस्वीर?

प्राइम वीडियो पर शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में बनराकस का बदला हुआ अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। पंचायत सीजन 5 सीरीज में बनराकस फुलेरा की कमान संभालने और गांव को अपने तरीके से विकसित करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस विकास के ब्लूप्रिंट में पक्के मकानों से लेकर मेट्रो ट्रेन तक जैसे भविष्यवादी बदलाव शामिल हैं।

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन

Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

बारिश थमते ही JCB लेकर मैदान में उतरे अनंत सिंह, आज बेटी की हल्दी; शादी में 20 घोड़ों के बीच होगी घुड़दौड़

क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत