मिर्जापुर फिल्म में विक्रांत मैसी को करेंगे रिप्लेस पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार  
मनोरंजन

मिर्जापुर फिल्म में पंचायत सचिव की एंट्री, विक्रांत मैसी को करेंगे रिप्लेस

मिर्जापुर वेब सीरीज पर फिल्म बन रही है फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस फिल्म में पंचायत के सचिव यानि जितेंद्र कुमार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं, वो किस रोल में होंगे ये बहुत दिलचस्प है।

अनिल सिंह

Jitendra Kumar Replace Vikrant Massey In Mirzapur: मिर्जापुर पर बना रही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिर्जापुर वेब सीरीज ने न सिर्फ जबरदस्त शोहरत हासिल की, बल्कि यह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब भी हुई। दर्शक बेसब्री से इसके अपकमिंग सीजन का इंतजार कर रहे हैं। नए सीजन के साथ ही दर्शकों को इस पर बन रही फिल्म का भी इंतजार है।

मिर्जापुर सीरीज पर बन रही फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, फिल्म में पंचायत के सचिव यानि जितेंद्र कुमार की एंट्री हुई है, लेकिन वह किस रोल में नजर आएंगे यह जानने के लिए लोग उत्सुक हो गए हैं।

विक्रांत की जगह मिर्जापुर में होने जितेंद्र कुमार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक बड़ा बदलाव मिर्जापुर वेब सीरीज पसंद करने वाले दर्शकों को देखने मिलेगा, फिल्म में विक्रांत मैसी की जगह अब पंचायत के जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। विक्रांत मैसी ने बबलू पंडित का किरदार निभाया था। वह गुड्डू पंडित के बड़े भाई के रोल में नजर आए थे। हालांकि सीजन वन में ही उनकी हत्या दिखा दी गई थी। इसलिए उनका किरदार बाकी के सीजन में नजर नहीं आया, लेकिन फिल्म में विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार नजर आएंगे ऐसा दावा किया जा रहा है।

बिजी शेड्यूल की वजह से फिल्म

विक्रांत मैसी को लेकर खबर यह है कि वह अपने अन्य प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे हैं, इस वजह से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी, क्योंकि फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जल्दी होने वाली है और विक्रांत मैसी अन्य प्रोजेक्ट के लिए अपनी कमिटमेंट दे चुके हैं। ऐसे में मेकर्स ने अब पंचायत के जितेंद्र कुमार पर अपना दांव लगाया है, हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी इसके बारे में औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन अंदरखाने खबर यह है बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार को फाइनल कर लिया गया है।

पूरी तरह से नई होगी फिल्म की कहानी

मिर्जापुर पर बना रही फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि वेब सीरीज में दिखाई गई कहानी फिल्म की कहानी नहीं होगी। फिल्म की कहानी पूरी तरह से नई होगी। वेब सीरीज की मूल कहानी में काफी कुछ बदलाव के साथ फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। इसमें किरदार अधिकतर वही नजर आएंगे, लेकिन कहानी बिल्कुल नई होने वाली है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों की बेताबी अब और बढ़ सकती है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप