डेजी शाह, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

डेजी शाह ने दिया बड़ा हिंट, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की वापसी पर जताई उम्मीद, बोलीं- हर सिक्के के दो पहलू…

Daisy Shah Interview: डेजी शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना को लेकर खुलकर बात की और इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है, तो चलिए जानते हैं क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

Palash Muchhal And Smriti Mandhana Controversy: संगीतकार और निर्देशक पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना एक समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। लेकिन शादी टलने और फिर रिश्ता खत्म होने की खबरों के बाद दोनों सुर्खियों में आ गए। अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फिल्म के लिए सीधे संपर्क से बचते रहे पलाश

हाल ही में दिए इंटरव्यू में डेजी शाह ने खुलासा किया कि अपनी अगली फिल्म के लिए पलाश ने उनसे सीधे संपर्क नहीं किया। बल्कि उन्हें कुछ अनजान लोगों के जरिए फिल्म का ऑफर पहुंचाया गया। यह बात डेजी को थोड़ी अजीब लगी, क्योंकि उनकी पलाश की बहन पलक से अच्छी दोस्ती है।

डेजी का कहना था कि अगर पलाश को उन्हें फिल्म में लेना ही था, तो वे सीधे या अपने परिवार के जरिए संपर्क कर सकते थे। ऐसे में अजनबियों के जरिए संदेश पहुंचाना उन्हें समझ से परे लगा।

इस स्थिति को साफ करने के लिए डेजी शाह ने खुद पहल की और पलाश को मैसेज किया। जवाब में पलाश मुच्छल ने बताया कि हाल की परिस्थितियों के चलते वह खुद किसी से सीधे बात करने से बच रहे हैं, क्योंकि चीजें गलत दिशा में जा सकती हैं। इसके बाद उन्होंने डेजी को फिल्म की कहानी सुनाई, जो उन्हें पसंद आई और उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी।

निजी जिंदगी पर बोलने से किया इनकार

पलाश और स्मृति के रिश्ते को लेकर डेजी शाह ने बेहद संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें असल सच्चाई नहीं पता और किसी भी मामले के दो पहलू होते हैं। ऐसे में सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर राय बनाना सही नहीं है। डेजी ने साफ कहा कि वह किसी के निजी जीवन को जज करने में विश्वास नहीं रखतीं और पेशेवर काम को निजी मामलों से अलग रखती हैं।

स्मृति मंधाना शादी टूटने के बाद फैली थीं अफवाहें

गौरतलब है कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन अचानक हालात बदल गए। पारिवारिक कारणों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते शादी टाल दी गई, जिसके बाद दोनों के अलग होने की खबर सामने आई।

इस दौरान कई तरह की अफवाहें भी फैलीं, लेकिन बाद में दोनों ने आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। फिलहाल, दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, जबकि डेजी शाह ने इस पूरे मामले में एक संतुलित और समझदारी भरा रुख अपनाकर साफ कर दिया कि हर कहानी का सच बाहर से दिखाई देने जितना आसान नहीं होता।

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार