पलक तिवारी ने ट्रांसपेरेंट डीपनेक ड्रेस में बिखेरा जलवा 
मनोरंजन

पलक तिवारी ने ट्रांसपेरेंट डीपनेक ड्रेस में बिखेरा जलवा, फैंस बोले- ब्यूटी क्वीन, वायरल हुई तस्वीरें

Palak Tiwari New Look: पलक तिवारी अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह ट्रांसपेरेंट डीपनेक ड्रेस में ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

Palak Tiwari Dazzles in Transparent Deep Neck Dress: टेलीविजन की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड की उभरती स्टार पलक तिवारी एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। पलक तिवारी ने हाल ही में अपना नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें उनका अंदाज देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वे ट्रांसपेरेंट डीपनेक ब्लू पोलका डॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

पलक तिवारी ने काउच पर बैठकर कई स्टाइलिश और सिजलिंग पोज दिए हैं। पलक तिवारी की दिलकश मुस्कान और कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन ने फैंस को दीवाना बना दिया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पलक तिवारी ने कैप्शन में केवल ब्लू हार्ट इमोजी बनाई है, लेकिन उनके लुक ने बिना शब्दों के ही सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया। पलक तिवारी की इन ग्लैमरस तस्वीरों पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

x

फैंस का कमेंट

पलक तिवारी के फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि हर फोटो में परफेक्शन, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि श्वेता तिवारी की बेटी नहीं, ग्लैमर की गॉडेस लग रही हैं। कई फैंस ने उन्हें बॉलीवुड की नेक्स्ट डिवा बताया और उनकी तारीफ करते हुए हार्ट इमोजी की बौछार कर दी। पलक तिवारी हाल ही में हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह जैसे कलाकार भी शामिल थे।

मां श्वेता तिवारी के साथ गहरा रिश्ता

‘द भूतनी’ से पहले पलक तिवारी ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के साथ भी दिखी थीं, जहां उन्होंने अपने छोटे लेकिन दमदार रोल से सबका ध्यान खींचा था। इसके अलावा, पलक तिवारी कई म्यूजिक वीडियोज़ और ब्रांड एंडोर्समेंट्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं। पलक तिवारी टीवी की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी हैं। दोनों मां-बेटी के बीच गहरा रिश्ता और दोस्ताना बॉन्डिंग देखने को मिलती है। पलक तिवारी कई बार कह चुकी हैं कि उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन