कलमा वाली पोस्ट पर स्वरा भास्कर के तंज पर निशिकांत दूबे ने किया पलटवार 
मनोरंजन

धर्म परिवर्तन करने वाले...बांट रहे हैं ज्ञान? स्वरा भास्कर के तंज पर निशिकांत दूबे का पलटवार

Swara Bhasker Nishikiant Dubey: भाजपा नेता निशिकांत दूबे की कलमा वाली पोस्ट पर स्वरा भास्कर ने तंज कसा है। निशिकांत दूबे ने भी पलटवार करते हुए लिखा है, धर्म परिवर्तन करने वाले... ज्ञान बांट रहे हैं।

अनिल सिंह

Swara Bhasker Nishikiant Dubey: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है, इसी बीच भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने बताया कि वह आजकल कलमा सीख रहे हैं, इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तंज कसा है, स्वरा भास्कर के तंज पर भाजपा नेता निशिकांत दूबे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर दोनों की पोस्ट वायरल हो रही है। यूजर्स दोनों की आलोचना कर रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट साझा की और बताया कि वह आजकल कलमा सीख रहे हैं न जाने कब इसकी जरूरत पड़ जाए। इस पर तंज कसते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, बताओ... 67 साल के ज्यादातर कांग्रेस सरकार में यह न करना पड़ा... 2014 की असली आजादी के बाद क्या हाल हो गया.. इस पर अब निशिकांत दूबे ने पलटवार किया है और लिखा है धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बांट रहे हैं।

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर और निशिकांत दूबे दोनों की ही टिप्पणियों पर यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। निशिकांत दूबे ने अपनी पोस्ट में मुल्ले शब्द का इस्तेमाल किया है जिस पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा है कि पहले कलमा पढ़कर खुद मुसलमान बन रहे हो और किसी और को मुल्ला का रहे हो दूबे जी। आलोचना सिर्फ निशिकांत की नहीं हो रही है, स्वरा भास्कर की भी लोग आलोचना करते हुए नजर आए हैं। स्वरा भास्कर की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है असली आजादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि आपको धर्म परिवर्तन करना पड़ा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज होती दिख रही है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?