'पेज 3' स्टारकास्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

20 साल बाद 'पेज 3' का री-यूनियन, तारा शर्मा ने शेयर किया कोंकणा और संध्या संग खास पल

Tara Sharma Post: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'पेज 3' को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री तारा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यादगार लम्हे की तस्वीरें पोस्ट की है।

स्नेहा मौर्या

Page 3 Re-Union: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'पेज 3' को रिलीज हुए अब 20 साल हो चुके हैं। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों तथा आलोचकों दोनों ने खूब सराहा था। फिल्म ने 3 नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे और सेलिब्रिटी पत्रकारिता की ग्लैमरस लेकिन रहस्यमयी दुनिया को पर्दे पर पेश किया था।

हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक विशेष कार्यक्रम में एकत्रित हुई। इस मौके की कुछ तस्वीरें अभिनेत्री तारा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तारा शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा और संध्या मृदुल साथ में पार्टी का आनंद लेते नजर आ रही हैं। 20 साल बाद भी इन तीनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री उतनी ही खास दिखाई दे रही है।

तारा शर्मा ने 'पेज 3' का खास पल शेयर कर लिखा नोट

तारा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम अक्सर नहीं मिलते, लेकिन जब मिलते हैं तो बहुत खास होता है। हमारा पेज-3 री-यूनियन। ढेर सारा प्यार कोंकणा शर्मा और संध्या मृदुल। इस शानदार आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद।” उन्होंने आगे बताया, “संध्या, कोंकणा और मैं बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। 21 साल पहले जब हमने साथ में 'पेज 3' की शूटिंग की थी, एक मजबूत रिश्ता बना था। समय कितनी तेजी से बीत गया।”

फिल्म 'पेज 3' की कहानी माधवी शर्मा नामक महत्वाकांक्षी युवा पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है। माधवी मुंबई में बड़े सितारों की पार्टियों, इवेंट्स और घोटालों को कवर करती है और दर्शकों को सेलिब्रिटी पत्रकारिता की चमक और अंधेरी सच्चाई दोनों दिखाती है। फिल्म ने यथार्थवादी पत्रकारिता और सतही ग्लैमर के बीच के अंतर को प्रभावी ढंग से पर्दे पर पेश किया।

फैंस की पुरानी यादें हुईं ताजा

इस फिल्म के बाद तारा शर्मा ने व्यवसायी रौनक सलूजा से शादी की और कुछ समय के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से ब्रेक लिया। वहीं, कोंकणा सेन शर्मा और संध्या मृदुल भी एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। बता दें, री-यूनियन की तस्वीरों ने फैंस के दिलों में फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। 20 साल बाद भी 'पेज 3' का प्रभाव और इसकी स्टारकास्ट की दोस्ती दर्शकों के लिए खास बनी हुई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान