ओटीटी रिलीज मूवी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड का मजा दोगुना

OTT Movies: अक्टूबर यह हफ्ता सिनेमाप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस वीक वार 2 से लेकर कई धमाकेदार फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं, तो चलिए उनकी लिस्ट जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

OTT Movies Releases October 2025: अक्टूबर के पहले हफ्ते का उत्साह दशहरे और विजयादशमी के साथ अपने चरम पर था। सिनेमाघरों में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तहलका मचा दिया। अब महीने के दूसरे हफ्ते में ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ और ‘कंट्रोल’ जैसी फिल्में थियेटर्स में आने वाली हैं, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स पर 6 से 12 अक्टूबर के बीच कुछ धमाकेदार कंटेंट देखने को मिलेगा। इस हफ्ते 11 नई फिल्में और वेब सीरीज आपके वीकेंड को और मनोरंजक बनाएंगी।

वॉर 2

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ये स्पाई-थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद अब ओटीटी पर आती है। मेजर कबीर धालीवाल (ऋतिक) पर देशद्रोह का आरोप लगता है और रॉ उसे पकड़ने के लिए अपने बैचमेट विक्रम (जूनियर एनटीआर) को जिम्मेदारी देता है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी की भी स्पाई यूनिवर्स में एंट्री है। हालांकि, यह फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफिल्क्स पर रिलीज हो रही है।

सर्च: द नैना मर्डर केस

कोंकणा सेन शर्मा की क्राइम-थ्रिलर सीरीज में एसीपी संयुक्‍ता दास एक खौफनाक हत्या की जांच करती हैं। नए अफसर जय कंवल के साथ मिलकर, वह राज़ और राजनीतिक पेंचिदगियों के बीच सच्चाई तक पहुंचती हैं। यह डेनिश फिल्म ‘द किलिंग’ का भारतीय रीमेक है। यह जियोहॉटस्टार पर 10 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

कुरुक्षेत्र

एनिमेशन सीरीज महाभारत की कहानी को 18 प्रमुख योद्धाओं के नजरिए से दिखाती है। उजान गांगुली द्वारा डायरेक्टेड इस नौ-एपिसोड की सीरीज में नैतिक दुविधाएं, विश्वासघात और युद्ध की जटिलता बखूबी उभरती है और यह फिल्म 10 अक्टूबर को नेटफिल्क्स पर रिलीज हो रही है।

लीगली वीर

लीगली वीर फिल्म लायंसगेट प्ले पर 10 अक्टूबर को स्ट्रीम हो रही है और यह तेलुगू लीगल ड्रामा, जिसमें वीर अमेरिका से भारत लौटकर एक पेचीदा केस में अपनी मुवक्किल की बेगुनाही साबित करता है। कोर्टरूम ड्रामा, जिरह और रोमांचक ट्विस्ट्स इस फिल्म की खासियत हैं।

स्थल

मराठी फिल्म ग्रामीण अरेंज मैरिज, पितृसत्ता और सामाजिक दबाव पर केंद्रित है। लड़की सविता अपने भविष्य और खुद की इच्छाओं के बीच संघर्ष करती है। यह जी5 पर 10 अक्टबूर को दस्तक देने वाली है।

मेंटेनेंस रिक्वायर्ड

रोमांटिक-कॉमेडी में चार्ली और उसका कॉरपोरेट राइवल ब्यू का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्यार दर्शकों को हंसाएगा और रोमांचित करेगा और यह 8 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा इस हफ्ते अन्य पांच फिल्में और वेब सीरीज भी ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। चाहे आप थ्रिलर, ड्रामा, रोमैंस या एनिमेशन पसंद करें, इस हफ्ते का OTT कंटेंट हर मूड के लिए परफेक्ट है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने