विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘Operation Sindoor’ पर बनेगी मेगा फिल्म, निर्देशन की कमान संभालेंगे विवेक अग्निहोत्री, फैंस हुए एक्साइटेड

Vivek Agnihotri New Movie: भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। पहलगाम हमले और भारतीय सेना की कार्रवाई पर आधारित वॉर ड्रामा होगा।

स्नेहा मौर्या

Operation Sindoor Film: सच्ची घटनाओं और संवेदनशील राजनीतिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब एक और बड़े विषय को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी चर्चित फिल्म देने के बाद वह अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित वॉर ड्रामा का निर्देशन करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूषण इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद वह एक बड़े पैमाने की देशभक्ति फिल्म पर काम करना चाहते थे, और इसी कड़ी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को चुना गया है। यह फिल्म टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जाएगी।

पहलगाम हमले जवाबी कार्रवाई पर आधारित कहानी

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी पहलगाम में हुए दुखद नरसंहार और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई पर आधारित होगी। 7 मई 2025 को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक आतंकियों के मारे जाने और करीब 60 के घायल होने की खबर सामने आई थी। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया था कि कार्रवाई बेहद रणनीतिक और संतुलित तरीके से की गई, ताकि हालात और अधिक न बिगड़ें। सेना का कहना था कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, बल्कि केवल आतंकी बेस कैंप्स को टारगेट किया गया।

किन इलाकों को बनाया गया निशाना

ऑपरेशन के दौरान कोटली, अहमदपुर शर्किया, मुजफ्फराबाद, मुरीदके और फैसलाबाद जैसे क्षेत्रों में मौजूद ठिकानों पर हमले किए गए। इन हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हुई थी।

बड़े पैमाने पर होगी फिल्म की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म बड़े बजट और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ बनाई जाएगी। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को रिसर्च-आधारित और तथ्यों के करीब रखने की योजना बना रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों में वास्तविक घटनाओं को विस्तार से दिखाने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए दर्शकों को एक गहन और प्रभावशाली प्रस्तुति की उम्मीद है।

हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है। देशभक्ति और सैन्य कार्रवाई पर आधारित फिल्मों की लोकप्रियता को देखते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ रही है।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक