-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vivek Agnihotri Bmc Election Open Space Appeal
Vivek Agnihotri BMC Election: विवेक अग्निहोत्री की वोटर्स से खास अपील, ओपन स्पेस को लेकर उठाए गंभीर सवाल
- Written By: सोनाली झा
Vivek Agnihotri Appeal: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने बीएमसी चुनाव में मतदाताओं से अपील की कि वे शहर की ओपन स्पेस की कमी पर ध्यान दें। मुंबई में प्रति व्यक्ति केवल 1–1.3 वर्ग मीटर खुली जगह है।

विवेक अग्निहोत्री (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vivek Agnihotri Appeal: महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान जारी है। सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया में आम जनता के साथ-साथ कई नामचीन हस्तियां भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। इसी बीच फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बीएमसी चुनाव से पहले मतदाताओं से खास अपील की है। उन्होंने लोगों से वोट डालते समय शहर की बुनियादी समस्याओं, खासकर पब्लिक ओपन स्पेस की गंभीर कमी पर ध्यान देने को कहा है।
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर मुंबई की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि मुंबई दुनिया के उन बड़े शहरों में शामिल है, जहां प्रति व्यक्ति सबसे कम पब्लिक ओपन स्पेस उपलब्ध है। उनके मुताबिक मुंबई में औसतन हर नागरिक को सिर्फ 1 से 1.3 वर्ग मीटर खुली जगह ही मिल पाती है, जो किसी भी लिहाज से पर्याप्त नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मानकों और विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिशों के अनुसार, हर व्यक्ति के लिए कम से कम 9 वर्ग मीटर पब्लिक ओपन स्पेस होना चाहिए।
विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात
उन्होंने अन्य वैश्विक शहरों से तुलना करते हुए बताया कि लंदन में प्रति व्यक्ति लगभग 31–32 वर्ग मीटर और न्यूयॉर्क में करीब 26–27 वर्ग मीटर ओपन स्पेस उपलब्ध है। इन शहरों में पार्क, गार्डन और खुले मैदान न सिर्फ पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसके मुकाबले मुंबई में हालात बेहद चिंताजनक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते दिखे ऐश-अभिषेक, फैंस के साथ वायरल सेल्फी ने तोड़ी अलगाव की अफवाह
‘बदसूरत हो तुम…’ पति के ताने से टूटा रिश्ता, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम ने बयां किया दर्द
पानी के अंदर प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को अंडरवॉटर किया प्रपोज
Salman Khan Reply: सलमान खान ने दिया ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब, फैंस को भाया भाईजान का दबंग अंदाज

विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई की जमीन पर की बात
विवेक अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि मुंबई की कुल जमीन का सिर्फ 3 से 6 प्रतिशत हिस्सा ही वास्तव में पार्क, गार्डन और खेल के मैदानों के लिए आरक्षित है। तेजी से हो रहे निर्माण, अतिक्रमण और व्यावसायिक उपयोग के कारण ये खुली जगहें लगातार सिमटती जा रही हैं। इसका सीधा असर बच्चों के खेलने की जगह, बुजुर्गों की सैर और आम नागरिकों की जीवनशैली पर पड़ रहा है।
विवेक अग्निहोत्री ने किया मतदाताओं से सवाल
उन्होंने मतदाताओं से सवाल किया कि क्या बीएमसी चुनाव में कोई उम्मीदवार खुली जगहों को बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और मौजूदा ओपन स्पेस को बचाने का ठोस वादा कर रहा है। विवेक ने अपील की कि लोग सिर्फ चेहरों या वादों से प्रभावित न हों, बल्कि शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वोट करें। उनका मानना है कि सही प्रतिनिधि चुनकर ही मुंबई को एक स्वस्थ, हरा-भरा और बेहतर शहर बनाया जा सकता है।
Vivek agnihotri bmc election open space appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: सरकारी प्रतिबंध को ठेंगा दिखाते हथाईखेड़ा में हो रहा मछलियों का अवैध शिकार; डैम समिति पर तस्करी के आरोप
Jul 25, 2026 | 03:16 PMYavatmal News: यवतमाल में एसटी किराया बढ़ोतरी पर सवाल, सामान्य यात्रियों पर पड़ रहा भार
Jul 25, 2026 | 03:14 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 03:12 PMपुणे मेट्रो फेज-3 को CMRS की हरी झंडी, माण से बालेवाडी के बीच 80 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो
Jul 25, 2026 | 03:08 PMमहाराष्ट्र में भूकंप से दहशत! नासिक में लगातार 4 झटके और पालघर में 3.1 तीव्रता की हलचल; घरों से बाहर निकले लोग
Jul 25, 2026 | 03:06 PMNEET Protest पर योगेंद्र उपाध्याय का हमला, बोले- यह अब छात्रों का नहीं, राष्ट्रविरोधी ताकतों का आंदोलन
Jul 25, 2026 | 03:02 PMआधी रात 20 IAS अफसरों के तबादले; अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव बनने के 24 घंटे बाद हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
Jul 25, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM














