ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

O Romeo Collection: ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, शाहिद कपूर की फिल्म ने तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड

Shahid Kapoor Film O Romeo: ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। शाहिद कपूर की फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में 40 करोड़ रुपये कमाए और ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ व ‘बदमाश कंपनी’ का रिकॉर्ड तोड़ा।

सोनाली झा

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। हालांकि क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगातार दम दिखाया है। 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीकेंड से ठीक पहले रिलीज हुई यह फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई कर चुकी थी।

फिल्म के पहले चार दिन के कलेक्शन के बाद सोमवार को थोड़ी गिरावट देखी गई थी, लेकिन मंगलवार को यानी रिलीज के 5वें दिन फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ओ रोमियो' ने मंगलवार को 5.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, और इस तरह 5 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 40 करोड़ रुपये हो गई।

ओ रोमियो की कमाई

शाहिद कपूर के फैंस के लिए यह बड़ी खबर है कि 'ओ रोमियो' ने अब उनके टॉप 10 फिल्मों में जगह बना ली है। फिल्म ने शाहिद की दो पिछली फिल्मों, 'फटा पोस्टर निकला हीरो' (36.37 करोड़) और 'बदमाश कंपनी' (34.98 करोड़) को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने शेयर किया कि फिल्म ने दुनियाभर में 61.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें भारत में 46.75 करोड़ और विदेशों से 15 करोड़ की कमाई शामिल है।

ओ रोमियो की कहानी

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि फिल्म का सफर सिनेमाघरों में जारी है। ओ रोमियो एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ। फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक चैप्टर से प्रेरित है, जिसमें मुंबई की गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की रोमांचक कहानी दिखाई गई है। शाहिद कपूर ने इसमें मुख्य किरदार निभाया है।

ओ रोमियो के स्टार कास्ट

ओ रोमियो में शाहिद के अलावा विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया कि भले ही क्रिटिक्स का रिस्पॉन्स सीमित रहा हो, दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया और फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट ने उसे मजबूती से आगे बढ़ाया।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री