Nushrratt Bharuccha Mahakal DarshanControversy (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर बवाल, मौलाना ने बोले- तौबा करें, अस्तगफार करें और कलमा पढ़ें

Maulana Shahabuddin Razvi: नुसरत भरूचा के उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे 'गुनाह' बताया और एक्ट्रेस को तौबा करने की सलाह दी। नुसरत कई धर्मों में आस्था रखती हैं।

अनिल सिंह

Nushrratt Bharuccha Mahakal Darshan Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा नए साल के स्वागत से पहले उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं और वहां पूजा-अर्चना की। नुसरत का माथे पर चंदन लगाना, चादर ओढ़ना और जल चढ़ाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नुसरत की महाकाल दर्शन वाली बात बरेली के एक मौलाना को नागवार गुजरी है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे 'गुनाह-ए-अजीम' बताते हुए एक्ट्रेस को तौबा करने की सलाह दी है।

मौलाना ने महाकाल दर्शन को बताया 'गुनाह'

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने नुसरत भरूचा के महाकाल मंदिर में पूजा करने पर कड़ी आपत्ति जताई। मौलाना ने कहा, "नुसरत भरूचा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में जा करके, पूजा-पाठ की, जल चढ़ाया, दर्शन किए, अपने ऊपर चादर ओढ़ी, माथे पर कश्का (चंदन), तमाम चीजें जो उन्होंने की, ये शरीयत की नज़र में, गुनाह है। और सबसे बड़ा गुनाह है। ये गुनाह-ए-अजीम है।"

उन्होंने आगे कहा कि एक्ट्रेस ने शरीयत के उसूलों का उल्लंघन किया है, इसलिए उन पर शरीयत का हुक्म लागू होता है कि वह "तौबा करें, इस्तग़फ़ार करें और कलमा पढ़ें।"

नुसरत की धर्मों में गहरी आस्था

यह पहली बार नहीं है जब नुसरत भरूचा अपनी धार्मिक आस्था को लेकर चर्चा में आई हैं। हालांकि नुसरत एक मुस्लिम परिवार से आती हैं, लेकिन उनकी हिंदू धर्म और अन्य धर्मों में गहरी आस्था है।

उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया था कि वह बचपन से ही कई मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च गई हैं। उन्होंने 16 शुक्रवार के व्रत के साथ-साथ माता संतोषी का भी व्रत रखा है। वह वैष्णो देवी और केदारनाथ भी जा चुकी हैं, और साथ ही नमाज भी पढ़ती हैं। नुसरत का मानना है कि आस्था और भक्ति किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है।

नुसरत भरूचा को आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'छोरी 2' में देखा गया था। वह जल्द ही अनुराग कश्यप की 'बन टिक्की' और लव रंजन की मूवी में अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान