नुसरत भरूचा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नुसरत भरूचा का बाली हादसे के बाद सामने आया पहला पोस्ट, व्हीलचेयर की तस्वीर के साथ दिया खास संदेश

Nushrratt Bharuccha Surgery: बाली हादसे और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद नुसरत भरूचा ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। व्हीलचेयर की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।

सोनाली झा

Highlights

  • नुसरत भरूचा ने बाली में हादसे के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया।

  • नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर और सूर्यास्त की तस्वीर पोस्ट की।

  • नुसरत भरूचा की हादसे में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था और उन्हें सर्जरी के लिए मुंबई लाया गया।

Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। बाली में हुए एक हादसे में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। नुसरत की इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच आगे बढ़ने का संदेश दिया है। एक्ट्रेस के इस अंदाज को देखकर उनके चाहने वाले जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

नुसरत भरूचा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की। इसमें रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर दिखाई दे रही है और खिड़की के बाहर खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। उनकी यह लाइन फिल्मी अंदाज में जिंदगी के प्रति उम्मीद और हौसले को जाहिर करती है। नुसरत ने पोस्ट में समय की ताकत का भी जिक्र किया। उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि समय इंसान की जिंदगी और परिस्थितियों को इस तरह बदल सकता है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है।

बाली में हादसे के बाद हुई सर्जरी

नुसरत भरूचा बाली में छुट्टियां मनाने गई थीं, तभी उनके साथ हादसा हो गया। इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ। इसके बाद उन्हें सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया। हादसे के बाद से ही उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे। एक्ट्रेस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया था कि वह मेडिकल निगरानी में हैं। चोट और सर्जरी को देखते हुए उन्हें आराम करने और रिकवरी के लिए समय की जरूरत है।

नुसरत भरूचा

फिलहाल काम से रहेंगी दूर

नुसरत भरूचा के पब्लिसिस्ट ने यह भी जानकारी दी थी कि एक्ट्रेस के अगले कुछ हफ्तों के काम से जुड़े कमिटमेंट्स फिलहाल रोक दिए गए हैं। बयान में लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और उन्हें इलाज पर ध्यान देने के लिए जरूरी समय और स्पेस देने की अपील की गई थी। नुसरत की पहली सोशल मीडिया पोस्ट के बाद फैंस को उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, उनकी रिकवरी को लेकर आगे की जानकारी सामने आने का इंतजार है। फिलहाल एक्ट्रेस का संदेश यही है कि मुश्किल वक्त के बावजूद जिंदगी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा