नोरा फतेही (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘सरके चुनर’ विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, हिंदी वर्जन सुनकर रह गईं हैरान, बोलीं- पता ही नहीं था गाना...

Nora Fatehi Statement: ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद बढ़ने के बीच नोरा फतेही ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें हिंदी वर्जन के बोल समझ आने पर झटका लगा।

स्नेहा मौर्या

Nora Fatehi Song Controversy: पैन इंडिया फिल्म केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी’ इन दिनों विवादों के केंद्र में बना हुआ है। गाने के बोल और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी सफाई पेश की है।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने यह गाना करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें गाने के बोलों का पूरा मतलब समझ में नहीं आया था, क्योंकि वह कन्नड़ भाषा से परिचित नहीं हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, जब उन्होंने बाद में इसका हिंदी वर्जन सुना, तब उन्हें एहसास हुआ कि इसके शब्द काफी आपत्तिजनक हैं।

नोरा फतेही ने गाने की कंट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी

नोरा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस गाने को करने का फैसला इसलिए लिया था क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था और इसमें संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार शामिल थे। साथ ही उन्हें फिल्म के मेकर्स पर भी भरोसा था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने खुद को इस गाने के प्रमोशन से पूरी तरह अलग कर लिया।

एक्ट्रेस ने साफ किया कि वह किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री का समर्थन नहीं करतीं और चाहती हैं कि लोग इस गाने को आगे शेयर करना बंद करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कंटेंट को बार-बार फैलाने से उसे और ज्यादा प्लेटफॉर्म मिल जाता है।

नोरा फतेही ने यह भी दुख जताया कि कुछ लोग इस विवाद का इस्तेमाल उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाने के लिए कर रहे हैं, जो उनके मुताबिक बेहद गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे से वह और उनकी टीम ऐसे प्रोजेक्ट्स को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगी।

विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब से डिलीट किया गया गाना

गौरतलब है कि विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है और अब इसे नए वर्जन में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी और इसकी रिलीज डेट 30 अप्रैल तय की गई है। अब देखना होगा कि नया वर्जन दर्शकों को कितना पसंद आता है।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO