नोरा फतेही, नुसरत भरूचा और सोहम शाह ने दिल परिंदा में बिखेरा जलवा 
मनोरंजन

नोरा फतेही, नुशरत भरूचा और सोहम शाह ने दिल परिंदा में बिखेरा जलवा, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Ufff Yeh Siyapaa when will be Released: उफ्फ ये सियापा का पहला गाना दिल परिंदा रिलीज हो चुका है। इस गाने में सोहम शाह, नुसरत भरूचा और नोरा फतेही मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

सोनाली झा

Ufff Yeh Siyapaa first Song Released: बॉलीवुड में जब भी बेहतरीन संगीत की बात होती है तो एआर रहमान का नाम सबसे ऊपर आता है। इस बार रहमान अपनी धुनों के साथ एक बिल्कुल अलग तरह की फिल्म को नया रंग देने आए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आने वाली फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ की, जो अपने आप में यूनिक है क्योंकि इसमें कोई भी डायलॉग नहीं है। फिल्म पूरी तरह से संगीत और विजुअल्स पर आधारित है। निर्देशक जी. अशोक ने इसे एक साइलेंट कॉमेडी के रूप में पेश किया है और इसमें रहमान का संगीत कहानी की असली जान बनने वाला है।

फिल्म का पहला गाना ‘दिल परिंदा’ अब रिलीज हो चुका है। यह गाना उतना ही पैपी और एनर्जेटिक है, जितनी फिल्म की कहानी मजेदार है। इसे खुद ए.आर. रहमान ने कंपोज और गाया है, जबकि इसके बोल जाने-माने गीतकार कुमार ने लिखे हैं। रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच पॉपुलर होने लगा है और सोशल मीडिया पर भी इसे खूब शेयर किया जा रहा है।

फिल्म का पहला गाना

गाने के वीडियो में सोहम शाह, नुशरत भरूचा और नोरा फतेही नजर आ रहे हैं। इसमें सोहम शाह यानी केसरिलाल सिंह की पत्नी पुष्पा यानी नुशरत भरूचा गुस्से में घर छोड़ देती है। इसके बाद केसरिलाल सपनों में अपनी पड़ोसन कामिनी यानी नोरा फतेही के साथ फंकी और मजेदार अंदाज में आजादी का आनंद लेता है। गाना रंगीन विजुअल्स, डांस और मस्ती से भरपूर है, जो दर्शकों को तुरंत जोड़ लेता है।

एआर रहमान ने कही ये बात

रहमान ने कहा कि मैं चाहता था कि ‘दिल परिंदा’ का कंपोजिशन सरल, उत्साह और खुशियों से भरा लगे। क्योंकि फिल्म खामोशी के जरिए अपनी कहानी कहती है। इसलिए गाना ही अपने सुर और ताल से इमोशंस को जाहिर करता है। ‘उफ्फ ये सियापा’ को लव फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है।

उफ्फ ये सियापा कब होगी रिलीज

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खास बात यह है कि बिना डायलॉग वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक एक्सपेरिमेंट मानी जा रही है। अब जबकि फिल्म का पहला गाना सामने आ चुका है, फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि रहमान का संगीत और जी. अशोक की कॉमेडी का अनोखा संगम बड़े पर्दे पर कैसा जादू दिखाएगा। ‘उफ्फ ये सियापा’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन