नोरा फतेही (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नोरा फतेही ने दुबई में बैलून ड्रेस में दिखाया जलवा, वायरल फोटोज देखकर फैंस हुए दीवाने

Nora Fatehi Fashion Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में अपने फैशन और स्टाइल के जलवे से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अब उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Nora Fatehi Look: ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने हाल ही में यो-यो हनी सिंह और बादशाह के साथ हिट सॉन्ग दिए हैं। नोरा ने बादशाह के गाने “ओ मामा तितम्मा” और यो-यो हनी सिंह के गाने “आई एम सो रिच” में अपनी आवाज दी, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं। लेकिन इस बार नोरा ने अपनी यूनिक और ग्लैमरस ड्रेस के साथ फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, नोरा फिलहाल इन दिनों दुबई में हैं, जहां उन्होंने डिजाइनर राहुल मिश्रा के डेब्यू शो में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने रेड ऑफ शोल्डर अपर और बैलून शेप की स्कर्ट वाली ड्रेस पहनी, जिसे चेक पैटर्न वाली स्किन टाइट जैकेट के साथ कैरी किया। नोरा का यह लुक बिल्कुल अलग और स्टाइलिश नजर आ रहा था। उनके बालों को यूनिक तरीके से स्टाइल किया गया था, और कानों में सिंगल डायमंड ईयररिंग ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया।

नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस लुक

नोरा ने इस लुक की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। एक यूजर ने लिखा, “वाऊ... बिल्कुल डॉल लग रही हो।” जबकि दूसरे ने कहा, “प्रिंसेस, आप हमेशा अपनी खूबसूरत और मनमोहक फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर टॉप पर रहती हैं, आप सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।”

नोरा ने अपने आउटफिट के बारे में बताते हुए कहा कि अक्सर चेक पैटर्न का इस्तेमाल केजुअल या मद्रास टाइप आउटफिट में होता है, लेकिन डिजाइनर राहुल मिश्रा ने इसे जैकेट में यूज करके ग्लैमरस बना दिया। उन्होंने खासकर बैलून स्कर्ट की तारीफ की और बताया कि इसे पहनकर वह आसानी से घूम सकती हैं और इस लुक में काफी खुश महसूस कर रही हैं।

फैंस एक्ट्रेस के फैशन सेंस की कर रहे हैं तारीफ

आपको बता दें, नोरा फतेही हमेशा अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनका यह लुक उनके फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। चाहे स्टेज पर हो या सोशल मीडिया पर, नोरा हर बार अपने लुक से सभी का ध्यान खींचने में सफल रहती हैं। फैंस अब उनके अगले स्टाइल स्टेटमेंट और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता