नितिभा कौल की सगाई (Image- Social Media) 
मनोरंजन

फूलों से सजे वेन्यू में घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, नितिभा कौल ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Nitibha Kaul Proposal Video: नितिभा कौल ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर एक ड्रीमी प्रपोजल वीडियो शेयर किया है। फूलों से सजे वेन्यू में घुटनों पर बैठकर किए गए इस प्रपोजल ने फैंस का दिल जीत लिया।

सोनाली झा

Nitibha Kaul Engagement: बिग बॉस 10 फेम और मशहूर कंटेंट क्रिएटर नितिभा कौल ने अपनी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पल को फैंस के साथ साझा किया है। नितिभा ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है और इस खास मौके का एक ड्रीमी प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्यार, सरप्राइज और इमोशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि नितिभा आंखों पर पट्टी बांधकर एक बेहद खूबसूरती से सजे वेन्यू पर पहुंचती हैं। जैसे ही वह पट्टी हटाती हैं, सामने उनके बॉयफ्रेंड घुटनों पर बैठकर हाथ में रिंग लिए नजर आते हैं। फूलों से सजा यह वेन्यू किसी फेयरीटेल सीन से कम नहीं लगता। इस पल को देखकर नितिभा खुशी से झूम उठती हैं और बिना किसी हिचक के हां कह देती हैं। इसके बाद कपल एक-दूसरे को गले लगाता है और लिप किस के साथ इस खास पल को सेलिब्रेट करता है।

सेलेब्स और फैंस का रिएक्शन

इस वीडियो को शेयर करते हुए नितिभा कौल ने कैप्शन में लिखा कि मैंने आज तक इतनी आसानी से कभी हां नहीं कहा। इसके साथ ही उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। उनकी इस पोस्ट पर गौहर खान समेत कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाइयां दीं। सोशल मीडिया पर लोग इस प्रपोजल को ‘ड्रीमी’, ‘फेयरीटेल’ और ‘परफेक्ट’ बता रहे हैं।

नितिभा कौल ने की दिल की बात

एक अन्य पोस्ट में नितिभा ने अपने दिल की बात भी खुलकर लिखी। उन्होंने बताया कि यह रिश्ता आसान नहीं था, क्योंकि दोनों लंबे समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। देर रात की कॉल्स, एयरपोर्ट पर गुडबाय, अलग-अलग टाइम जोन और देशों के बीच रहकर भी उनका प्यार मजबूत बना रहा। नितिभा ने लिखा कि यह प्रपोजल उनके सपनों जैसा था और अब वह अपने अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। गौरतलब है कि नितिभा कौल ने बिग बॉस 10 में हिस्सा लेने के लिए गूगल की नौकरी छोड़ दी थी।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें