Dinesh Lal Yadav Nirahua House: भोजपुरी इंडस्ट्री के बेताज बादशाह और जाने-माने राजनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ज्यादातर अपनी फिल्मों, गानों और राजनीतिक दौरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रील लाइफ में अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले निरहुआ रियल लाइफ में अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध और लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं।
इसी वजह है कि जब भी निरहुआ की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई खबर सामने आती है, तो उनके फैंस की उत्सुकता बहुत बढ़ जाती है। हाल ही में मशहूर अभिनेता निरहुआ ने अपने पैतृक निवास जिला गाजीपुर में बने एक नए और बेहद भव्य घर की झलक दिखाई है, जिसने इंटरनेट की दुनिया में आते ही तहलका मचा दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नए वीडियो में निरहुआ खुद अपने चाहने वालों को अपना ये नया घर दिखा रहे है। घर के इस वीडियो की शुरुआत में निरहुआ अपने बड़े से मकान की छत से नीचे की तरफ उतरते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद वह आराम से टहलते हुए अपनी आलीशान और खुली बालकनी के हिस्से में आते हैं। जहां से खूबसूरत बात इसका व्यू है। जैसे ही कैमरा बाहर की तरफ घूमता है, वहां का प्राकृतिक नजारा किसी का भी मन मोह लेता है।
इस नए घर के बनने के साथ ही कुछ महीनों पहले निरहुआ के भाई इंद्रजीत यादव ने इंटरनेट पर गृह प्रवेश पूजा की कुछ बेहद खास और निजी तस्वीरें शेयर की थीं। इन पारिवारिक तस्वीरों की सबसे बड़ी और खास बात यह थी कि सालों के लंबे इंतजार के बाद निरहुआ की मंशा यादव पहली बार दुनिया के सामने नजर आईं। ज्यादातर लोग भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर लोग उनकी रियल लाइफ के रिश्तों को लेकर भी अपवाह उड़ाते थे। लेकिन अब पत्नी मंशा यादव के साथ गृह प्रवेश की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सभी झूठी अफवाहों पर फुलस्टोप लगा दिया है।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ सिर्फ अपनी दमदार फिल्मों और शानदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव और डाउन-टू-अर्थ नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। निरहुआ की यही खासियत एक बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को इतनी पसंद आ गई थी कि उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर भोजपुरी स्टार की जमकर तारीफ की थी। यह किस्सा उस समय का है जब निरहुआ सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ का हिस्सा बने थे।