साले की शादी में शरीक होने के लिए निक जोनस इंडिया पहुंच गए हैं 
मनोरंजन

साले की शादी के लिए इंडिया पहुंचे जीजा, निक जोनस के आगमन पर जमकर हुआ स्वागत

साले की शादी में शरीक होने के लिए निक जोनस इंडिया पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। निक जोनस का परिवार पहले से ही शादी की रस्मों में शामिल हो रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए पूरा परिवार इकट्ठा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के साथ भाई के शादी की रस्मों में नजर आई, तो वहीं अब निक जोनस भी साले की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आ गए हैं। मुंबई के एयरपोर्ट पर वह दिखाई दिए, तो सोशल मीडिया पर लोग बोलने लगे जीजा जी आ गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।

निक जोनस मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी का अभिवादन स्वीकार करते हुए नजर आए। एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए रोनित रॉय के रिश्तेदार दीपक सिंह पहुंचे हुए थे। रोनित रॉय स्टार्स की सिक्योरिटी को संभालते हैं और दीपक सिंह भी इस काम में उनका हाथ बटाते हैं। निक जोनस तो शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर अब लोग उनके आने पर यह कह रहे हैं, जीजा जी की कमी थी अब वह भी पूरी हो गई है।

प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पूरे परिवार के साथ भाई की शादी को एंजॉय कर रही है। शादी की रस्मों में प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार ही, नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के ससुराल के लोग भी नजर आ रहे हैं। मेहंदी और हल्दी का जश्न धूमधाम से मनाया जा चुका है। वहीं इस जश्न में प्रियंका चोपड़ा के फैंस को निक जोनस की कमी महसूस हो रही थी और अब निक जोनस भी शादी में शरीक होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। वैसे एक पुरानी कहावत भी है 'सारी खुदाई एक तरफ जोरु का भाई एक तरफ', कहा जाता है कि निक जोनस और सिद्धार्थ चोपड़ा के बीच बेहद अच्छा बॉन्ड है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा