लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का नया गाना 'चौकीदार कायर बा...! 
मनोरंजन

'आइहो दादा चौकीदरवा कायर बा'...!, सीजफायर पर नेहा सिंह राठौड़ ने उठाया सवाल, वीडियो ने काटा बवाल

Chowkidar Kaayar Baa: लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ का नया गाना 'चौकीदार कायर बा...!' सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस गाने में उन्होंने भारत-पाकिस्तान के सीजफायर पर सवाल उठाया है। 

अनिल सिंह

Neha Singh Rathore New Song Chowkidar Kaayar Baa: नेहा सिंह राठौड़ के नए गाने 'चौकीदार कायर बा....!' ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में नेहा सिंह राठौड़ ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सवाल उठाया है और गाने में उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसा है और पूछा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका अंपायर कब बन गया? साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से अपील भी की है कि इस गाने पर कोई मुकदमा मत करना यह सिर्फ एक सटायर है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव वाली स्थिति पैदा हो गई थी, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया। उसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के विभिन्न ठिकानों पर ड्रोन, रॉकेट और मिसाइल से तीन दिन तक हमला किया। भारत ने पाकिस्तान के सभी हमले को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने भारत पर सिर्फ हवाई हमले ही नहीं किए बल्कि वह सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन भी कर रहा था। पाकिस्तान की तरफ आतंकी ने सीमा पर आत्मघाती हमले भी किए। इसी बीच अचानक अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देश सीजफायर पर सहमत हुए और लड़ाई बंद होने की बात की गई। इसी बीच नेहा सिंह राठौड़ का तंज भरा यह गाना सामने आया है।

लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने मोदी सरकार के सीजफायर के फैसले पर भी सवाल उठाया है। इतना ही नहीं वह वीडियो में यह कहते हुए भी नजर आ रही है कि बेटी और किसानों के लिए चौकीदार जनरल डायर बा..., मतलब बेटी और किसानों के लिए चौकीदार की तुलना उन्होंने जनरल डायर के साथ की है। जिसने जलियांवाला बाग हत्याकांड में मासूम लोगों पर गोलियां बरसाने का आदेश दिया था। सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौड़ के वीडियो की तारीफ और आलोचना दोनों हो रही है। कुछ यूजर्स उनके सटायर की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है और नेहा सिंह राठौड़ को ही कायर बताते हुए नजर आ रहे हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस