नेहा कक्कड़ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Neha Kakkar ने डिनो मोरिया संग 'तू प्यासा है...' गाने पर किया डांस, VIDEO में दिखी दमदार केमिस्ट्री

Neha Kakkar Dance Video: नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो डिनो मोरिया संग रोमांटिक सॉन्ग 'तू प्यासा है' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Neha Kakkar And Dino Morea Dance Video: म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच हाल ही में सिंगर डिनो मोरिया के साथ अपने रोमांटिक और एनर्जेटिक गाने 'तू प्यासा है, मैं पानी सनम' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं और उन्होंने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। खास बात ये है कि वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

हालांकि, वीडियो की शुरुआत में नेहा डिनो को डांस के लिए प्रोत्साहित करती नजर आती हैं। उनका एनर्जेटिक और बोल्ड अंदाज डिनो को भी मंत्रमुग्ध कर देता है, और वह भी नेहा के साथ कदम मिलाकर डांस करने लगते हैं। दोनों की जोड़ी और स्टाइलिश मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।

नेहा कक्कड़ का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

नेहा ने इस वीडियो में व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहनकर अपना ट्रेंडी और ग्लैमरस अवतार पेश किया है। वहीं, डिनो मोरिया ब्लैक शर्ट और पैंट में बेहद स्टाइलिश और क्लासिक दिखे। वीडियो के कैप्शन में नेहा कक्कड़ ने सिर्फ दो ब्लैक एंड व्हाइट इमोजी डालकर अपने लुक और गाने की थीम के साथ परफेक्ट मैच दिखाया।

'तू प्यासा है, मैं पानी सनम' एक रोमांटिक और बीट्स से भरपूर गाना है। इसकी म्यूजिक डायरेक्शन और एनर्जी खासकर युवाओं को खूब भा रही है। डिनो मोरिया की मौजूदगी और शानदार परफॉर्मेंस ने गाने की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है।

वीडियो को देखकर फैंस ने दिए रिक्शन

इस गाने को यूट्यूब और अन्य डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है और वीडियो अब तक 5.5 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। गाने के बोल और म्यूजिक टोनी कक्कड़ ने तैयार किए हैं, जबकि आदिल शेख ने इसे डायरेक्ट किया है। कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी मोहित और सेरेन ने संभाली है, जिन्होंने नेहा और डिनो के मूव्स को और भी जीवंत बना दिया है। बता दें, फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और नेहा और डिनो की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। उनके स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z