नीलम गिरी की 'मनमोहनी' का ट्रेलर रिलीज, 'बिग बॉस 19' से बाहर आकर गुंडों से भिड़ती दिखीं एक्ट्रेस 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 से बाहर आते ही गुंडों से भिड़ती नजर आईं नीलम गिरी, 'मनमोहनी' का ट्रेलर रिलीज

Neelam Giri: बिग बॉस 19' से एविक्ट हुईं नीलम गिरी की फिल्म 'मनमोहनी' का ट्रेलर रिलीज। वह इसमें गुंडों से भिड़ती और पिता के लिए संघर्ष करती दिख रही हैं। फिल्म में उनके साथ सतेंद्र सिंह हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Manmohini Trailer Out: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री नीलम गिरी जल्द ही अपनी नई फिल्म 'मनमोहनी' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया, जिसमें नीलम गिरी का तेज-तर्रार और साहसी अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सतेंद्र सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जिनके साथ नीलम रोमांस करती भी दिख रही हैं।

ट्रेलर में नीलम गिरी मोहनी नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो स्वभाव से मजबूत और साहसी है। वह अपने परिवार और अपनों की रक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार रहती है। नीलम गिरी को हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां वह पिछले 'वीकेंड का वार' में एविक्ट हो गई थीं। फिनाले से महज चार हफ्ते पहले शो से बाहर आने के तुरंत बाद उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

पिता की अनमोल मूर्ति और भूचाल

ट्रेलर में दिखाया गया है कि मोहनी अपने पिता मुरली प्रसाद के साथ रहती है, जो एक मूर्तिकार हैं। मुरली प्रसाद की बनाई मूर्तियों की बाजार में भारी मांग है, और लोग उनकी मूर्तियों को खरीदने के लिए मोटी रकम देने को तैयार रहते हैं। लेकिन, पिता के लिए उनकी दिवंगत पत्नी की मूर्ति बेहद खास होती है और वह उसे कभी नहीं बेचना चाहते। इसके बावजूद, कुछ लोग उस मूर्ति को खरीदने के लिए लगातार दबाव बनाते रहते हैं।

पैसे जुटाने की जद्दोजहद और कुर्बानी

कहानी तब एक भावनात्मक मोड़ लेती है जब मोहनी के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और डॉक्टर उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपए मांगते हैं। मोहनी अपने पिता के इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। यहां तक कि वह अपने सम्मान के लिए भी कठिन फैसले लेने को तैयार होती है। लेकिन, पिता की मौत और उसके बाद आई मुश्किलें मोहनी के जीवन में भूचाल ला देती हैं, जिसके बाद वह अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है।

'मनमोहनी' की टीम और दमदार विजन

फिल्म 'मनमोहनी' का ट्रेलर इमोशनल सीन्स और एक्शन से भरपूर है। नीलम गिरी को ट्रेलर के आखिरी हिस्सों में गुंडों से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। इस फिल्म का निर्माण रवींद्र सिंह ने किया है, जबकि इसका निर्देशन राज कुमार ने किया है। फिल्म की कहानी सभा वर्मा ने लिखी है और इसका म्यूजिक रितेश ठाकुर ने दिया है। गानों के बोल सोनू श्रीवास्तव ने लिखे हैं। ट्रेलर में नीलम गिरी के अभिनय और एक्शन की खूब तारीफ हो रही है।

EndFragment

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा