कपिल के शो में फिर से लौटे नवजोत सिंह सिद्धू, छीन ली अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी! (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

कपिल के शो में फिर से लौटे नवजोत सिंह सिद्धू, छीन ली अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी!

Sidhu in The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को काफी पसंद किया गया है। इस बीच अब शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

निक्की राय

मुंबई: नेटफ्लिक्स का चर्चित शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो काफी पसंद किया जा रहा है। इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पांच साल बाद कपिल शर्मा के साथ फिर से नजर आएंगे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए प्रोमो से पता चला है कि शो के पूर्व जज आगामी एपिसोड में नजर आएंगे। टीजर में सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि अर्चना पूरन सिंह हैरान नजर आ रही हैं। जानिए क्या सच में शो में फिर से सिद्धू करेंगे वापिसी?

कपिल के शो में फिर दिखे सिद्धू

नेटफ्लिक्स पर कपिल के शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमों में सिद्धू एक बार फिर जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं। उन्हें फिर से शो में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। प्रोमो में कपिल ने मजाक में कहा कि अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू जैसा दिखने के लिए मेकओवर करवाया है। इस पर सिद्धू कहते हैं कि यह वास्तव में मैं ही हूं। तभी अर्चना फिर मंच पर आईं और कपिल से मामले में घुसने के लिए कहा, "कपिल, प्लीज सरदार साहब से कहो कि मेरी सीट खाली कर दें। उन्होंने मेरी जगह ले ली है।" एपिसोड में शामिल हरभजन सिंह ने भी सिद्धू का समर्थन करते हुए कहा कि कोई भी वास्तव में उनकी जगह नहीं ले सकता।

गेस्ट बनकर शामिल हुए सिद्धू

वीडियो में यह भी बताया गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू जज के तौर पर नहीं बल्कि अपनी पत्नी नवजोत के साथ बतौर गेस्ट शो में नजर आएंगे। शो में उनके साथ हरभजन सिंह और उनकी पत्नी, अभिनेत्री गीता बसरा भी शामिल होंगी। इसी के साथ सिद्धू पूरे 5 सालों के बाद शो में फिर से नजर आए हैं। जानकारी के मुताबिक सिद्धू एक स्पेशन एपिसोड के लिए शो में आए थे। साल 2019 में पुलवामा अटैक पर दिए एक विवादित बयान के बाद ही शो से सिद्धू को हटा दिया गया था। इसके बाद सिद्धू की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह को जगह मिली।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए