नरगिस (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

राज कपूर की मोहब्बत में सब कुछ हार बैठीं नरगिस, मगर शादी का सपना रह गया अधूरा

राज कपूर के लिए नरगिस ने हर हदें पार कर दी थी। राज कपूर और नरगिस पहली बार फिल्म आग में एक साथ काम किया था। पहली ही फिल्म से दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस का जन्म 1 जून 1929 में हुआ था। 70-80 के दशक में अभिनेत्री नरगिस का जादू दर्शकों के सर चढ़ कर बोलता था। खासकर राज कपूर के साथ उनकी जोड़ी को विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता था। पर्दे पर 'प्यार हुआ इकरार हुआ' जैसा रोमांटिक गीत निभाने वाली ये जोड़ी असल जिंदगी में भी एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करती थी, लेकिन ये प्यार शादी तक नहीं पहुंच सका।

राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पत्नी कृष्णा कपूर से उन्हें पाँच बच्चे थे। इसके बावजूद, नरगिस से उनकी नजदीकियां लगातार बढ़ती गईं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म आग (1948) के सेट पर हुई थी, और वहीं से उनके प्रेम की शुरुआत मानी जाती है। इसके बाद 'बरसात' जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने के बाद दोनों का रिश्ता और भी गहरा हो गया।

नरगिस ने इस रिश्ते में खुद को पूरी तरह झोंक दिया था। जब आरके स्टूडियो आर्थिक संकट से गुजर रहा था, तब नरगिस ने अपनी सोने की चूड़ियां तक बेच दी थीं ताकि राज कपूर की प्रोडक्शन कंपनी को मदद मिल सके। इसके अलावा उन्होंने बाहरी बैनर की फिल्मों जैसे 'अदालत', 'लाजवंती', 'घर संसार' में काम किया ताकि स्टूडियो का खर्च चल सके।

लेकिन यह प्रेम कहानी तब मोड़ पर आ गई जब नरगिस को एहसास हुआ कि राज कपूर कभी अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे। कृष्णा कपूर तलाक देने को तैयार नहीं थीं और राज भी अपने परिवार से अलग होने के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में, निराश और टूटे दिल के साथ, नरगिस ने राज कपूर से दूर होने का फैसला कर लिया। इस अधूरी मोहब्बत ने नरगिस को तोड़ जरूर दिया, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और आगे चलकर अभिनेता सुनील दत्त से शादी की। सुनील दत्त ने नरगिस को मुश्किल वक्त में सहारा दिया था और वही उनका सच्चा जीवनसाथी बने।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा