इंदिरा गांधी ने देवानंद की फिल्मों पर क्यों लगाई थी पाबंदी: नरेंद्र मोदी  
मनोरंजन

नरेंद्र मोदी ने बताया देवानंद और किशोर कुमार को भारी पड़ी थी इंदिरा गांधी से बगावत

नरेंद्र मोदी ने संसद में बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया है और बताया है कि बॉलीवुड के कई कलाकारों को इंदिरा गांधी से बगावत करना भारी पड़ गया था।

अनिल सिंह

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और बताया कि इंदिरा गांधी की तानाशाही इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने कलाकारों के अभिव्यक्ति की आजादी को भी खतरे में डाल दिया था। बलराज साहनी को जेल भेज दिया गया। देवानंद जैसे कलाकार की फिल्मों पर बैन लगाया गया और किशोर कुमार के गाने पर पाबंदी लगा दी गई। मौजूदा संसद सत्र में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात कहि है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

बलराज साहनी ने खुद अपनी आत्मकथा 'मेरी फिल्मी आत्मकथा' में इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें 3 महीना जेल में बिताना पड़ा था। दरअसल वह एक फिल्म 'हलचल' में जेलर का किरदार निभाने वाले थे उसके लिए उन्होंने आर्थर रोड जेल में कुछ दिन बिताने का फैसला लिया था। इसी के दौरान वह एक जुलूस में चले गए थे। जुलूस में हिंसा भड़क गई और पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। उस वक्त बलराज साहनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि इस किताब में उन्होंने इंदिरा गांधी की तानाशाही का जिक्र नहीं किया था।

देवानंद खुलकर इंदिरा गांधी की इमरजेंसी का विरोध करते हुए नजर आए। उन्होंने कई बार इंदिरा गांधी के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया था। इससे चिढ़कर इंदिरा गांधी ने उनकी फिल्मों पर पाबंदी लगाना शुरू कर दिया था, खुद इस बात का जिक्र देवानंद ने अपनी आत्मकथा में किया है। वहीं किशोर कुमार के बारे में यह जानकारी मिली है कि उन्होंने इंदिरा गांधी के एक कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया था, जहां उन्हें कांग्रेस की तारीफ में गाना गाना था। इसके बाद इंदिरा गांधी ने ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाले किशोर कुमार के सभी गानों पर पाबंदी लगा दी थी।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट