मिस वर्ल्ड 2025 के फिनाले में फाइनलिस्ट पहनेंगी गोल्ड और हीरे मोती से जड़े कॉस्ट्यूम 
मनोरंजन

नंदिनी गुप्ता समेत मिस वर्ल्ड 2025 के फिनाले में फाइनलिस्ट पहनेंगी गोल्ड और हीरे मोती से जड़े कॉस्ट्यूम

मिस वर्ल्ड 2025 का फाइनल 31 मई को हैदराबाद में होने वाला है। फाइनल के दिन फाइनलिस्ट किस कॉस्ट्यूम में नजर आएंगे, उसकी तैयारी पूरी हो चुकी है, कॉस्ट्यूम को सोने के धागे और असली हीरे-मोती जड़कर तैयार किया गया है।

अनिल सिंह

नंदनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 में सेमी फाइनल लिस्ट बन गई हैं। 31 मई को हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेने वाली कंटेस्टेंट्स के लिए कॉस्टयूम तैयार किया जा चुका है। इसकी तैयारी में 723 कारीगरों को काम पर लगाया गया था। कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए यह कारीगर सोने के तार और असली हीरे-मोती का इस्तेमाल कर रहे हैं। फाइनलिस्ट के कॉस्ट्यूम में भारत की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कॉस्टयूम तैयार करने के लिए तेलंगाना और भारत के अन्य इलाकों के बुनकरों और महिला कारीगरों की मदद ली गई।

भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल डिजाइनर अर्चना कोचर से बातचीत के बाद जानकारी साझा की है और बताया है कि ग्रैंड फिनाले में 108 कंटेस्टेंट्स मौजूद होंगी जो करीब 242 कॉस्टयूम पहनेंगी। सभी परिधानों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कंटेस्टेंट्स द्वारा पहने गए ड्रेस सिर्फ परिधान नहीं होंगे, बल्कि वह एक सांस्कृतिक दस्तावेज का स्वरूप होंगे। फाइनल 40 प्रतिभागियों के बीच होने वाला है। इसमें भारत की नंदिनी गुप्ता भी शामिल है।

नंदनी गुप्ता की अगर बात करें तो उन्होंने इस आयोजन में पहले ही दिन से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था। उसके बाद उनका चुनाव टॉप 8 के लिए किया गया। फाइनल के दिन भी वो भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगी। मिस वर्ल्ड की डिजाइनर अर्चना कोचर ने बताया कि भारत को रिप्रेजेंट कर रही नंदिनी गुप्ता फाइनल के दिन काउचर ड्रेस पहनने वाली है। इसे भारतीय शक्ति, गरिमा और परंपरा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अर्चना ने यह भी जानकारी दी कि नंदनी गुप्ता ने अब तक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है और सभी जूरी का दिल जीतने में वह कामयाब हुई हैं।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी