-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kartik Aaryan Got Award For Chandu Champion And Bhool Bhulaiyaa 3 At Zee Cine Awards 2025
जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में कार्तिक आर्यन का जलवा, चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 के लिए मिला अवॉर्ड
- Written By: अनिल सिंह
कार्तिक आर्यन जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में सबसे चर्चित नामों में से एक रहे। उन्हें ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (जूरी) और ‘भूल भुलैया 3’ के लिए ‘व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला।

जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 के लिए मिला अवॉर्ड
आज के दौर में जहां अवॉर्ड शोज अक्सर चकाचौंध और पक्षपात के आरोपों से घिर जाते हैं, वहीं जी सिने अवॉर्ड्स 2025 ने एक ताजा और सराहनीय उदाहरण पेश किया। इस साल का समारोह केवल सितारों की चकाचौंध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह भारतीय सिनेमा के असली टैलेंट को सम्मान देने वाला एक दिल से किया गया जश्न साबित हुआ। इस बार का शो इसलिए खास रहा क्योंकि यहां कला को नाम से ऊपर रखा गया। चैनल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ बड़े नामों की अनुपस्थिति के बावजूद, अवॉर्ड्स निष्पक्षता और निरंतरता के साथ दिए गए।
श्रद्धा कपूर, जो कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं, को ‘स्त्री 2’ में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। साथ ही यह फिल्म ‘व्यूअर्स चॉइस बेस्ट फिल्म’ भी बनी। निर्माता दिनेश विजान ने श्रद्धा की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए उनके द्वारा एक हटके और जोखिम भरे विषय को चुनने के फैसले की सराहना की। कार्तिक आर्यन इस शाम के सबसे चर्चित नामों में से एक रहे। उन्हें ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (जूरी) और ‘भूल भुलैया 3’ के लिए ‘व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला।
ये भी पढ़ें- बिना हेलमेट बाइक चलाते देख सोनू सूद के पीछे पड़ गई पुलिस, एक्टर को देनी पड़ी सफाई
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
कई फिल्मों को सम्मान
इस समारोह में विक्रांत मैसी ने ‘सेक्टर 36’ में अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए कार्तिक के साथ जूरी अवॉर्ड साझा किया। वहीं कुणाल खेमू, जो खुद समारोह में नहीं थे, उनको उनकी पहली निर्देशकीय फिल्म ‘मडगांव’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ का सम्मान मिला। नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा ने ‘लापता लेडीज’ में अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए ‘बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड्स जीते, जो जी के नई प्रतिभाओं को मंच देने के वादे को और पुख्ता करता है।
मनोरंजन से भरपूर रंगारंग शाम
समारोह में परफॉर्मेंस का स्तर भी देखने लायक था। राशा थडानी ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से न केवल सबका दिल जीत लिया, बल्कि माधुरी दीक्षित, बिंदु और अपनी मां रवीना टंडन को डेडिकेटेड डांस ट्रिब्यूट से स्टेज पर यादगार पल रच दिया। वहीं अनन्या पांडे ने अपने पिता चंकी पांडे के लिए एक इमोशनल परफॉर्मेंस दी, जो एक प्यारे डुएट ‘मैं तेरा तोता’ पर खत्म हुआ और दर्शकों को भावुक कर गया। टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन ने अपनी दमदार स्टेज परफॉर्मेंस से ऊर्जा का नया स्तर सेट किया, जिससे ऑडिटोरियम तालियों और चीयर्स से गूंज उठा।
जी सिने अवॉर्ड्स केवल शो नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है
जी सिने अवॉर्ड्स 2025 ने इस साल यह साबित कर दिया कि सम्मान केवल शो नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। जिसमें ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिभा के प्रति सच्चा सम्मान होना चाहिए। यह शो सिनेमा के असली नायकों, कलाकारों, तकनीशियनों और उभरते चेहरों को मंच देने में पूरी तरह सफल रहा और अवॉर्ड फंक्शन्स के लिए एक नई मिसाल कायम कर गया।
Kartik aaryan got award for chandu champion and bhool bhulaiyaa 3 at zee cine awards 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












