दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Diverted: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट का रास्ता बदलकर उसे हैदराबाद ले जाना पड़ा, क्योंकि एक पावर बैंक में खराबी के कारण आग लग गई थी।
IndiGo Flight Emergency Landing
दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आगSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट का रास्ता बदला गया।

  • पावर बैंक में खराबी के कारण आग लगने की घटना सामने आई।

  • सुरक्षा कारणों से विमान को हैदराबाद में उतारा गया।

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में रविवार को पावर बैंक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। केबिन से धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। बताया गया कि केबिन में रखे पावर बैंक में आग लगी थी। स्थिति को देखते हुए विमान को चेन्नई के बजाय हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

घटना के दौरान केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया। इसके बाद विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना से कुछ समय के लिए यात्रियों में घबराहट फैल गई थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

IndiGo Flight Emergency Landing
17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

हादसे का वीडियो आया सामने

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे विमान में सवार एक यात्री ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में केबिन में आग दिखाई दे रही है। कुछ यात्री अपने बैग से आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। पावर बैंक में आग लगने की वजह का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com