नंदमुरी बालकृष्ण, हेमा मालिनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

IFFD 2026 में दिखा नंदमुरी बालकृष्ण का संस्कारी अंदाज, हेमा मालिनी के छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता दिल

Balakrishna Viral Video: आईआईएफडी अवार्ड में नंदमुरी बालकृष्ण का एक खास अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने हेमा मालिनी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Hema Malini In IFFD Awards: नंदमुरी बालकृष्ण का एक अलग और भावुक अंदाज हाल ही में दिल्ली में देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। मौका था इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली 2026 के उद्घाटन समारोह का, जहां उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

यह खास पल रेड कार्पेट पर कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस सादगी और सम्मान से भरे व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ऑन-स्क्रीन मां को दिया सम्मान

नंदमुरी बालकृष्ण और हेमा मालिनी का रिश्ता सिर्फ इंडस्ट्री के सीनियर-जूनियर तक सीमित नहीं है। दोनों ने साथ में फिल्म Gautamiputra Satakarni में काम किया था, जहां हेमा मालिनी ने बालकृष्ण की मां का किरदार निभाया था। इसी वजह से जब समारोह में बालकृष्ण की नजर उन पर पड़ी, तो उन्होंने बिना देर किए झुककर उनके पैर छुए। हेमा मालिनी ने भी प्यार से उनका हाथ थामा और दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद खास बन गया।

‘धर्मेंद्र’ को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

इस भव्य आयोजन में कई यादगार पल देखने को मिले। कार्यक्रम के दौरान दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आयोजन के लिए दिल्ली सरकार और आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर छाए बालकृष्ण

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने इसे हाथोंहाथ लिया। कई यूजर्स ने नंदमुरी बालकृष्ण को ‘रियल हीरो’ और ‘संस्कारों वाला सुपरस्टार’ बताया। लोगों का कहना है कि इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी उनका विनम्र स्वभाव उन्हें खास बनाता है।

सितारों से सजी रही शाम

आईआईएफडी 2026 का यह आयोजन सितारों से भरा हुआ था। विक्की कौशल, कंगना रनौत, अर्जुन कपूर, निम्रत कौर, सान्या मल्होत्रा और सिद्धार्थ चतुर्वेदी जैसे कई बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यह फिल्म फेस्टिवल 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कुल मिलाकर, यह आयोजन न सिर्फ सिनेमा बल्कि भारतीय संस्कारों की झलक भी दिखाने में कामयाब रहा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा