नाना पाटेकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नाना पाटेकर का गरीबी में बीता बचपन, 13 साल की उम्र में उठाया काम का बोझ, कभी महीने में मिलते थे सिर्फ 35 रुपये

Nana Patekar Struggle Story: नाना पाटेकर ने बेहद मुश्किल हालात में अपना बचपन गुजारा। उन्होंने 13 साल की उम्र में काम शुरू किया और फिल्म पोस्टर पेंट कर महीने के सिर्फ 35 रुपये कमाते थे।

सोनाली झा

Nana Patekar Passes Away: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर 75 साल के थे। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है।

नाना पाटेकर ने अपने करियर में ऐसे कई किरदार निभाए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। हालांकि, पर्दे पर सफलता हासिल करने से पहले उनकी जिंदगी बेहद संघर्षपूर्ण रही थी। आर्थिक तंगी के दौर में उन्होंने महज 13 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि नाना पाटेकर के परिवार का बिजनेस था, लेकिन एक व्यक्ति के विश्वासघात के कारण परिवार को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

महीने के मिलते थे सिर्फ 35 रुपये

नाना पाटेकर ने परिवार की मदद के लिए चूनाभट्टी में फिल्म पोस्टर पेंट करने का काम शुरू किया। इसके लिए वह रोजाना करीब 8 किलोमीटर पैदल जाते थे और उन्हें महीने के सिर्फ 35 रुपये मिलते थे। नाना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने उन्हें थिएटर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। यही रंगमंच आगे चलकर उनके अभिनय करियर की मजबूत नींव बना।

अंकुश से मिली पहचान

नाना पाटेकर ने 1978 की फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1986 में आई ‘अंकुश’ ने उन्हें पहचान दिलाई। आगे उन्होंने परिंदा, तिरंगा, क्रांतिवीर, अग्नि साक्षी, खामोशी और भूत जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। उनकी अदाकारी के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान मिले। क्रांतिवीर के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि अग्नि साक्षी में उनके अभिनय को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

नाना पाटेकर की निजी जिंदगी में भी कई मुश्किलें आईं। उन्होंने नीलकांति से शादी की थी और अपने जीवन में पिता और बेटे को खोने का दर्द भी झेला। तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। कभी 35 रुपये महीने की मजदूरी करने वाले नाना पाटेकर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर करोड़ों की संपत्ति और हिंदी सिनेमा में अमिट पहचान बनाई।

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग