कृष 4 से जुड़ सकते हैं 'रामायण' के मेकर नमित मल्होत्रा, चर्चा तेज
700-800 करोड़ के बजट में बन सकती है ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म
पहली बार एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी संभालेंगे ऋतिक रोशन
Namit Malhotra Krrish 4 Hrithik Roshan: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में कैमियो के बाद से ही ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा जारी है। फैंस ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रामायण के फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा जल्द ही ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 से जुड़ सकते है। हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रामायण में धमाल मचाने वाले नमित मल्होत्रा क्या कृष 4 में भी कमाल करेंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 700 से 800 करोड़ रुपये के एक्सपेक्टेड बजट में बनने वाली फिल्म कृष 4 को लेकर ऋतिक रोशन और नमित मल्होत्रा के बीच में बातचीत सुर्खियों में है। आपको बता दें कि
नमित मल्होत्रा ऑस्कर विजेता VFX स्टूडियो DNEG के सीईओ हैं। इससे पहले नमित की कंपनी ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर में भी विजुअल इफेक्ट्स पर भी काम कर चुकी है।
इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस को फिल्म में शानदार विजुअल इफेक्ट्स, टाइम ट्रैवल और मल्टीवर्स जैसे कॉन्सेप्ट देखने की उम्मीद बढ़ चुकी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।
फिलहाल इस प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। ना तो रोशन परिवार की ओर से और ना ही नमित मल्होत्रा की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। इस समय नमित मल्होत्रा के रामायण के अगले भाग की तैयारियों पर ध्यान देने की खबरें भी सामने आ रही हैं।
कृष 4 को लेकर इससे पहले भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले ये भी चर्चा थी कि फिल्म के बजट को लेकर यशराज फिल्म्स और ऋतिक रोशन के बीच बातचीत अटक गई है। हालांकि, जून में राकेश रोशन ने इन खबरों का खंडन किया था।
बताया जा रहा है कि अब ऋतिक रोशन खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करने का जिम्मा उठाते हुए नजर आने वाले है। ऐसा पहली बार होगा कि किसी फिल्म में सुपरहीरो की भूमिका निभाने के साथ-साथ डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।