नागार्जुन अक्किनेनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नागार्जुन ने PM मोदी को एक दिन पहले 75वें जन्मदिन की दी बधाई, याद की 2014 की खास मुलाकात

PM Modi Birthday: नागार्जुन अक्किनेनी ने पीएम मोदी संग 2014 की मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की और उन्होंने उनके 75वें जन्मदिन से एक दिन पहले ही उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Nagarjuna Akkineni Wished PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में इस खास मौके के दिन पहले ही दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने मंगलवार को उन्हें 75वें जन्मदिन की दिल से शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक वीडियो के साथ पीएम मोदी संग अपनी पहली मुलाकात की यादें साझा कीं।

दरअसल, नागार्जुन ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी पहली मुलाकात पीएम मोदी से साल 2014 में गांधीनगर में हुई थी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं लंबे समय से उनके काम को देखता और सराहता आया हूं, खासकर गुजरात में उनके योगदान को।”

नागार्जुन ने शेयर पीएम मोदी के साथ खास यादें

उन्होंने बताया कि उन्हें अचानक एक कॉल आया कि वह प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं। इस पर वे तुरंत वहां पहुंचे। नागार्जुन ने याद किया, “पीएम मोदी ने बताया कि मेरे परिवार के कुछ दोस्त उनसे मिले थे और मेरे बारे में बहुत अच्छी बातें बताई थीं। जब कुछ बच्चे फोटो खिंचवाने आए, तो पीएम मोदी ने बिना हिचकिचाहट उन्हें अनुमति दी, यह देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ।”

नागार्जुन ने आगे साझा किया कि पीएम मोदी ने उन्हें हमेशा इंसानियत और सहानुभूति बनाए रखने की सलाह दी थी। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक बताया। साथ ही यह भी बताया कि यह मुलाकात उनके पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव के कारण संभव हुई थी, जिनका जिक्र पीएम मोदी ने अपने प्रसिद्ध कार्यक्रम 'मन की बात' में किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि उनके जैसे लोगों के कारण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री मजबूत बनी है।

एक्टर ने पोस्ट में लिखी ये बातें

नागार्जुन ने अपने संदेश में लिखा, “भारत को ऐसे इंसान की जरूरत है। पीएम मोदी ने अपने निजी सुख-सुविधा को पीछे छोड़ देश के लिए काम किया। उनका उद्देश्य केवल भारत को महान बनाना है।” इसके साथ ही पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मैं 2014 में हुई हमारी मुलाकात को याद कर रहा हूं। यह एक प्रेरणादायक और स्नेहभरा पल था। मैं उन्हें स्वस्थ जीवन और उत्तम नेतृत्व की कामना करता हूं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा