नागिन 7 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘नागिन 7’ की TRP बढ़ाने के लिए एकता कपूर का मास्टरप्लान! सेट पर लागू किया सख्त रूल

Naagin 7 Controversy: एकता कपूर का सुपरहिट शो ‘नागिन 7’ इन दिनों टीआरपी की रेस में छाया हुआ है, लेकिन AI सीन पर ट्रोलिंग के बीच अब सेट पर उन्होंने ‘नो मोबाइल फोन’ पॉलिसी लागू कर दिया है।

स्नेहा मौर्या

Ekta Kapoor Naagin 7  Set Mobile Ban: एकता कपूर का चर्चित टीवी शो ‘नागिन 7’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को शुरू हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद यह टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 पर अपनी मजबूत पकड़ बना चुका है। जहां एक तरफ दर्शकों का एक बड़ा वर्ग शो की कहानी और स्टारकास्ट को पसंद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ AI विजुअल्स को लेकर लगातार आलोचना भी हो रही है।

इसी बीच शो से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर ने ‘नागिन 7’ के सेट पर नो मोबाइल फोन पॉलिसी लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि सेट से फोटो और वीडियो लीक होने की वजह से मेकर्स को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

‘नागिन 7’ की ट्रोलिंग के बाद एकता कपूर ने सेट के बदले नियम

जैसे ही इस फैसले की जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसे जरूरत से ज्यादा सख्त फैसला बताया, तो कुछ ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि “नो AI पॉलिसी कब लागू होगी?”। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि यह पॉलिसी कुछ दिनों की मेहमान है और जल्द ही सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा, क्योंकि एकता कपूर अपने पुराने शोज में भी इस तरह के फैसले ले चुकी हैं।

दरअसल, ‘नागिन 7’ में हर नए एपिसोड के साथ AI का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। हाल ही के एक एपिसोड में ड्रैगन और नागिन के बीच जबरदस्त फाइट सीन दिखाया गया था, जिसे पूरी तरह AI टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार किया गया। कुछ दर्शकों को यह सीन विजुअली काफी शानदार लगा, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसे बचकाना और ओवरडोज करार दिया।

सोशल मीडिया पर शो को लेकर ट्रोल्स ने यहां तक कह दिया कि ‘नागिन 7’, गेम ऑफ थ्रोन्स की सस्ती कॉपी लगती है। कई दर्शकों का मानना है कि टीवी शोज में AI का इस्तेमाल सीमित होना चाहिए, ताकि कहानी और इमोशन पर असर न पड़े।

शो में ये नए सितारे आए रहे हैं नजर

शो की स्टारकास्ट की बात करें तो प्रियंका के साथ-साथ इसमें नामिक पॉल, ईशा सिंह, करण कुंद्रा और एलिस कौशिक जैसे चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, पिछले एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश, निया शर्मा समेत पुरानी नागिनों का कैमियो भी AI के जरिए दिखाया गया, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि एकता कपूर का यह फैसला शो की छवि को संभाल पाता है या AI को लेकर चल रही बहस और तेज होती है।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते