मुनमुन दत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मां नहीं बनना चाहतीं मुनमुन दत्ता, शादी को लेकर खोला राज, बोलीं- अगर कोई जज करे तो परवाह नहीं

Munmun Dutta Interview: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपनी शादी और बच्चों के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने अपने आइडियल पार्टनर की खूबियों पर भी चर्चा की।

स्नेहा मौर्या

Munmun Dutta Personal Life: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी के किरदार से मशहूर मुनमुन दत्ता अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने शादी और बच्चों को लेकर अपनी स्पष्ट राय साझा की। 38 साल की मुनमुन अभी अविवाहित हैं और उनका नाम कई बार को-एक्टर राज अनादकट के साथ जोड़ा गया, लेकिन दोनों ने इसे सिरे से खारिज किया है।

शादी को लेकर मुनमुन ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, ररणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में मुनमुन ने कहा कि शादी उनके लिए अभी प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने बताया, "मुझे अभी नहीं पता कि मुझे शादी करनी है या नहीं। मुझे प्यार पसंद है, और अगर लिखा होगा तो शायद करूंगी। लेकिन मैं शादी के पीछे कभी नहीं भागती और बचपन से मेरा कोई ड्रीम नहीं था कि मेरी शादी ऐसा हो।"

पति में मुनमुन को चाहिए ये खूबियां

मुनमुन दत्ता ने अपने आदर्श पार्टनर के बारे में भी खुलकर बताया। उनके अनुसार अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स, इंटेलेक्ट, लॉयल्टी और अच्छे लुक्स बहुत जरूरी हैं। वह मानती हैं कि लुक्स और पर्सनल प्रेफरेंस भी महत्वपूर्ण है। मुनमुन कहती हैं कि उन्हें लंबा, गोरा और सज्जन लड़का पसंद है।

विदेशी पुरुषों में है दिलचस्पी

मुनमुन ने कई अमेरिकन, ब्रिटिश और कोरियन एक्टर्स के नाम भी लिए जो उन्हें पसंद हैं। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वह खुशी-खुशी किसी विदेशी से शादी कर सकती हैं। उनका मानना है कि विदेशी पुरुष ज्यादा विकसित और ट्रेवलिंग होते हैं, इसलिए उनके साथ बॉन्डिंग और मजबूत होती है।

एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती हैं मां

रणवीर इलाहाबादिया ने मुनमुन से पूछा कि वह कितनी अच्छी मां बनेंगी, तो उन्होंने साफ कर दिया कि वह मां नहीं बनना चाहतीं। मुनमुन ने कहा,"मैं इस बारे में पूरी तरह स्पष्ट हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मुझे जज करें। यह मेरी पर्सनल चॉइस है और मैं इस पर टिकी रहूंगी।" आपको एक खास बात बता दें कि मुनमुन ने अपनी ग्लोइंग स्किन का राज भी साझा किया और कहा कि अपनी खुशी और एनर्जी पर ध्यान देना उनके लिए प्राथमिकता है। शादी और बच्चों के बिना वह अपने आप पर पूरा ध्यान दे पाती हैं।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा