मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 विनर (डिजाइन फोटो) 
मनोरंजन

Lockup के बाद मुनव्वर फारूकी ने पहना Bigg Boss 17 का ताज, अभिषेक को हराकर बने विनर, ट्रॉफी के साथ 50 लाख का इनाम भी

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: देश भर में लोग जिस पल का इंतजार इन 105 दिनों से कर रहे थे वो घड़ी आ ही गया। आखिर कार बिग बॉस 17 (Bigg Boss-17) के विजेता का एलान हो गया है। र्चित रियलिटी शो Bigg Boss के 17वें सीजन के विजेता का ताज इस बार मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) के सिर सजा है।  

दर्शक पिछले कई दिनों से निगाहें बिछाकर बेसबरी से Bigg Boss 17 के विजेता का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब सलमान खान ने विजेता का नाम घोषित कर यह इंतजार खत्म कर दिया है। सी के साथ बिग बॉस 17 का सफर अब खत्म हो चुका है। जहां मुनव्वर फारूकी विनर रहे तो अभिषेक कुमार शो के रनरअप बने है। 

बिग बॉस 17

इन Top 5 के बीच था मुकाबला

बिग बॉस में पांच फाइनलिस्ट लिस्टेड हुए थे जिनमें- मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के बीच विनर की रेस थी। शो से सबसे पहले अरुण माशेट्टी बाहर हुए। 

उनके बाद अंकिता लोखंडे की छुट्टी हुई। अंकिता के बाहर होने से फैंस को झटका लगा। क्यूंकि उन्हें टॉप 2 की रेस में बने रहने की फैंस उम्मीद कर रहे थे। 

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा भी शो से विदा हो गई।

 इसके बाद अभिषेक कुमार और मुनव्वर के बीच कड़ा मुकाबला था, जिसमें मुनव्वर ने बाजी मार ली।

ट्रॉफी के साथ मिलीं ये चीजें

शो के विजेता का एलान सलमान खान ने किया। उन्होंने मुनव्वर को विनर की ट्रॉफी दी। इसी के साथ ही मुनव्वर को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये और एक कार भी दी गई है। आपको बता दें कि बिग बॉस शो से पहले मुनव्वर ने लॉकअप शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। अब ये उनकी दूसरी बड़ी जीत है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट