सैफ अली खान पर हमला करने वाले की हुई पहचान 
मनोरंजन

कौन है हमलावर जिसने सैफ अली खान पर किया हमला, पुलिस ने की आरोपी की पहचान

सैफ अली खान के घर चोरी की कोशिश और सैफ पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान मुंबई पुलिस ने कर ली है। बताया जा रहा है कि हमलावर घर में काम करने वाले नौकर का परिचित है।

अनिल सिंह

मुंबई: सैफ अली खान पर हुआ हमला और उनके घर पर हुई चोरी की कोशिश की खबर से बॉलीवुड में दहशत का माहौल है। कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। इसी बीच मुंबई पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गई है और जल्दी वो पुलिस की गिरफ्त में होगा। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि हमलावर सैफ अली खान के घर में काम करने वाले नौकर का परिचित है।

बीती रात सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स ने चोरी की कोशिश की। चोरी की घटना को रोकने के प्रयास में सैफ अली खान बुरी तरह से जख्मी हो गए। कथित तौर पर हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से छह बार वार किया और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में सैफ अली खान को बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने लीलावती अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सैफ अली खान की सर्जरी हुई। उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसे चाकू के टुकड़े को निकाला गया और वह खतरे से बाहर हैं। अस्पताल ने उन्हें 24 घंटे की निगरानी के लिए आईसीयू में रखा हुआ है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, तो वहीं मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर सैफ अली खान के घर में काम करने वाले नौकर का परिचित है। हालांकि हमलावर कौन है और उसकी पहचान क्या है इसके बारे में कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। हमलावर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की तरफ से उसकी पहचान उजागर की जाएगी।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा