मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायस्वाल (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

धनुष के बाद क्या अब 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर? जानें क्या है वायरल कमेंट की सच्चाई

Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal की डेटिंग की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस की प्रोफाइल से कथित कमेंट वायरल हो रहा है, लेकिन कमेंट के गायब होने से इसकी सत्यता पर सवाल उठ रहे।

अपूर्वा नायक

Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal Dating Rumours: कुमकुम भाग्य से घर-घर में पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर आज बड़े पर्दे का एक बड़ा नाम बन चुकी है। हाल ही में मृणाल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

दरअसल, मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायस्वाल की डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बन चुकी है। कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायस्वाल को एक कैफे से बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई है। दोनों अलग-अलग समय पर कैफे से बाहर निकले, लेकिन फिर भी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मृणाल का कथित कमेंट हो रहा वायरल

इस खबर को हवा देने के लिए अब सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर की प्रोफाइल से जुड़ा एक कथित कमेंट तेजी से वायरल होने लगा है। इस कमेंट में मृणाल ठाकुर नाम की आईडी से यशस्वी और उनके रिश्तें में होने की खबरों का खंडन किया गया है और साथ ही अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

अब प्रोफाइल पर नहीं दिख रहा कमेंट

हालांकि, जिस कमेंट को मृणाल ठाकुर का बताया जा रहा है, वह अब उनकी प्रोफाइल पर दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बावजूद इसका स्क्रीनशॉट और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। ऐसे में इस कथित कमेंट की वास्तविकता को लेकर सवाल बने हुए हैं। फिलहाल इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि कमेंट वास्तव में मृणाल ने ही किया था या नहीं।

मृणाल ठाकुर कमेंट

मृणाल से 10 साल छोटे है यशस्वी

आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायस्वाल के बीच लगभग 9 से 10 साल का फर्क है। जहां एक ओर मृणाल 34 साल की है, तो वहीं यशस्वी भी 24 साल के ही है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

धनुष के साथ भी जुड़ चुका है नाम

मृणाल ठाकुर इससे पहले अभिनेता धनुष के साथ कथित रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। एक समय दोनों की शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में उनके करीबी सूत्रों की ओर से इन खबरों को गलत बताया गया था। ऐसे में यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की मौजूदा चर्चा में भी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना जरूरी है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना