मिस्टर बीस्ट ने शेयर की तीनों खान के साथ तस्वीर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मिस्टर बीस्ट ने शाहरुख, सलमान और आमिर खान संग शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी

MrBeast News: मिस्टर बीस्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ रियाद इवेंट की तस्वीर शेयर की। जिससे फैंस में कोलेब की उम्मीदें और उत्साह बढ़ गया।

स्नेहा मौर्या

MrBeast Pic With Three Khans: यूट्यूब के मशहूर क्रिएटर मिस्टर बीस्ट (जिमी डोनाल्डसन) ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने बॉलीवुड फैंस को खुश करने के साथ हैरान भी कर दिया। अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने सऊदी अरब के रियाद में एक स्टार-स्टडेड इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ पोज दिया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई।

मिस्टर बीस्ट ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “हे इंडिया, क्या हम सब मिलकर कुछ करें?” इस कैप्शन ने फैंस में उत्सुकता और अटकलों का तूफान ला दिया कि क्या वास्तव में तीनों खान और मिस्टर बीस्ट कोई कोलेबोरेशन करने वाले हैं।

वायरल तस्वीर में दिखे तीनों खान

वायरल तस्वीर में शाहरुख और सलमान फॉर्मल सूट में शानदार नजर आ रहे हैं, जबकि आमिर खान ने ब्लैक कुर्ता और व्हाइट ट्राउजर पहना है। मिस्टर बीस्ट ने फुल ब्लैक आउटफिट में तस्वीर के लिए पोज दिया। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, फैंस ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। एक फैन ने लिखा, “अंबानी के बाद, केवल मिस्टर बीस्ट ने तीनों खानों को एक फ्रेम में लाकर खड़ा किया है।” वहीं एक और ने टिप्पणी की, “मिस्टर बीस्ट अगला कोलेब क्या होने वाला है?”

तीन दशक तक सिनेमा में इन सितारों ने किया है राज

शाहरुख, सलमान और आमिर पिछले तीन दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं और अक्सर एक-दूसरे के प्रोजेक्ट्स का समर्थन करते रहते हैं। आखिरी बार तीनों को मुंबई में आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग में देखा गया था। इसके अलावा वे आर्यन खान की निर्देशित पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे, हालांकि तीनों एक ही सीन में नहीं थे।

मिस्टर बीस्ट का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब डिजिटल क्रिएटर्स और फिल्मी सितारों के बीच कोलेबोरेशन का चलन बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी प्रोजेक्ट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस पहले से ही उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही शाहरुख, सलमान, आमिर और मिस्टर बीस्ट किसी बड़े प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आएंगे। फिलहाल यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा