मौनी रॉय (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ब्लैक गाउन में मौनी रॉय ने कान्स 2025 में दिखाया जलवा, इस ग्लैमरस लुक ने हर किसी को किया इम्प्रेस

बॉलीवुड दिवा मौनी रॉय ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर पहली बार अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने कान्स लुक से हर किसी को इम्प्रेस कर दिया है। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों की धमक लगातार बनी हुई है। उर्वशी रौतेला, जैकलीन फर्नांडीस और नितांशी गोयल के बाद अब छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। वहीं हाल ही में अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी कान्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अवतार से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, मौनी रॉय की कान्स से सामने आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में मौनी बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। थाई-हाई स्लिट वाली इस ड्रेस ने उनके स्टाइल को और निखार दिया। उन्होंने अपने बालों को बैक बन में स्टाइल किया और गले में खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहनकर अपने लुक को क्लासी टच दिया।

मौनी रॉय ने बिखेरा जलवा

साथ ही इस मौके पर कैरोलीन कॉउचर का ब्लैक आउटफिट चुना था, जिसे उन्होंने चोपार्ड की बेशकीमती जूलरी के साथ पेयर किया। उनके हाथों में नीलम की रिंग और गले में चमचमाता डायमंड नेकलेस उनके लुक को रॉयल बना रहा था। इस एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक ने मौनी को इस साल के कान्स फेस्टिवल की सबसे चर्चित भारतीय हस्तियों में शामिल कर दिया है।

एक्ट्रेस के इस स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स और फैशन प्रेमियों से खूब तारीफें बटोरी हैं। फैंस ने उनके इस ग्लैमरस लुक को "परफेक्ट कान्स मोमेंट" बताया है।

हालांकि, कान्स फिल्म फेस्टिवल हमेशा से ही फैशन और फिल्मों का भव्य संगम रहा है, और मौनी रॉय ने अपनी इस उपस्थिति से इस परंपरा को एक नया आयाम दिया है। उनकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस बेसब्री से उनके अगले लुक का इंतजार कर रहे हैं।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म भूतनी में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, पलक तिवारी और सनी सिंह भी हैं। भूतनी एक हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसे सिद्धांत सचदेव ने निर्देशित किया है। इसके अलावा, मौनी सालकार फिल्म में भी दिखेंगी, जिसका निर्देशन फारुख कबीर कर रहे हैं और वह अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म वेलकम टू द जंगल और मोहित सूरी की फिल्म मलंग 2 में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए